ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराअलीगढ़ में दो हत्याएं करके आए युवक ने झोलाछाप को मारी गोली

अलीगढ़ में दो हत्याएं करके आए युवक ने झोलाछाप को मारी गोली

कस्बा बाजना में डॉक्टरी का काम कर रहे एक युवक को उसी के गांव के एक युवक ने गोली मार दी। गोली उसके जबड़े में लगी है, उसका आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। वहां उसकी स्थिति गंभीर है। यह...

अलीगढ़ में दो हत्याएं करके आए युवक ने झोलाछाप को मारी गोली
हिन्दुस्तान टीम,आगराMon, 09 Apr 2018 02:22 PM
ऐप पर पढ़ें

कस्बा बाजना में डॉक्टरी का काम कर रहे एक युवक को उसी के गांव के एक युवक ने गोली मार दी। गोली उसके जबड़े में लगी है, उसका आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। वहां उसकी स्थिति गंभीर है। यह मामला अवैध संबंधों का बताया जा रहा है।

बताते चलें कि अलीगढ़ के थाना टप्पल के गांव शालपुर का प्रभात गौतम उर्फ मोनू पुत्र खुशीराम पिछले दो माह से कस्बा बाजना में डॉक्टरी का कार्य करता है।बाजना में ही वह किराए के मकान में रहता है। सोमवार की सुबह उसी के गांव के रहने वाले प्रवेश पुत्र पप्पू ने सुबह 4.30 बजे घर में घुसकर उसे गोली मार दी गोली। उसके जबड़े में लगी।गोली लगते ही वह लहूलुहान हो गया और गोली मारने वाला व्यक्ति वहां से फरार हो गया। घायल मोनू को उपचार को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि गोली मारने वाले व्यक्ति प्रवेश ने रविवार की रात्रि में ही यहां वारदात को अंजाम देने के बाद अलीगढ़ में मोनू के भाई डिंपल एवं गांव की महिला यशोदा की हत्या कर दी। इससे पहले उसी रात में उसने मोनू को अपना निशाना बनाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया यह मामला अवैध संबंधों का है। उक्त महिला से मोनू और उसके भाई डिंपल के अवैध संबंध थे। महिला की बेटी से प्रवेश के अवैध संबंधों की चर्चा है। इसी के चलते प्रवेश ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। इधर बताया जा रहा है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद अलीगढ़ के टप्पल में थाने पहुंच कर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें