बीएड प्रवेश परीक्षा में बायोमेट्रिक जांच के बाद ही प्रवेश
उत्तर प्रदेश के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 31 मई को होगा। परीक्षा को जनपद में

उत्तर प्रदेश के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 31 मई को होगा। परीक्षा को जनपद में 27 केंद्रों पर कराया जाएगा। वहीं, मंडल में 46 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बीएड प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा। कोऑर्डिनेटर प्रो. एससी उपाध्याय ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। मंडल में 46 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 27 केंद्र आगरा जनपद में बनाए गए हैं। वहीं, छह केंद्र फिरोजबाद, आठ केंद्र मथुरा और पांच केंद्र मैनपुरी में बनाए गए हैं।
12812 परीक्षार्थी आगरा, 2730 फिरोजाबद, 1900 मैनपुरी और 3468 मथुरा में परीक्षा देंगे। परीक्षा को शुचितापूर्वक कराने के लिए 92 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र, उसकी एक फोटोयुक्त प्रति और फोटो लेकर आना होगा। बिना इसके केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। अभ्यर्थी वही फोटो लेकर आएंगे जो आनलाइन आवेदन पत्र में अपलोड की गई है। फोटो अनिवार्य रूप से जमा होगी। आधार कार्ड के साथ नीला और काला पेन लेकर प्रवेश कर सकेंगे। इस बार खास बात यह है कि परीक्षा की निगरानी के लिए झांसी विवि से आए पर्यवेक्षकों को बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस किया गया है। वहीं, अभ्यर्थियों की जांच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के जरिए भी की जाएगी, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी या फर्जीवाड़े को रोका जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


