एडमिन इलेवन ने आईटी सुपरस्टार्स को 10 विकेट से रौंदा

Feb 28, 2026 08:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

Agra News - सी न्यूज द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में एडमिन इलेवन ने आईटी सुपरस्टार्स को 10 विकेट से हराया। आईटी सुपरस्टार्स ने 119 रन बनाए, जिसमें मुकेश मीना ने 36 और दीपक पचौरी ने 20 रन बनाए। एडमिन इलेवन ने 15 ओवर में बिना विकेट खोए 120 रन बनाकर मैच जीत लिया।

एडमिन इलेवन ने आईटी सुपरस्टार्स को 10 विकेट से रौंदा

सी न्यूज द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को एडमिन इलेवन ने आईटी सुपरस्टार्स को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से पराजित कर दिया। आईटी सुपरस्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 119 रन बनाए। मुकेश मीना ने 36, दीपक पचौरी ने 20 रन बनाए। एडमिन इलेवन के लिए प्रतीश व मोहित ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एडमिन इलेवन ने ओपनर अधीर बघेल ने 57, अंकित यादव ने 56 रन की मदद से 15 ओवर में बिना विकेट खोए 120 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक गुटियारी लाल दुवेश, छावनी बोर्ड सदस्य राजेश गोयल, चक्रेश जैन ने आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।