ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराएडीएम सिटी के पेशकार की हत्या का मुकदमा

एडीएम सिटी के पेशकार की हत्या का मुकदमा

एडीएम सिटी के पेशकार दिनेश शर्मा का नौ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। यमुना में तलाशने के पुलिस हर संभव प्रयास कर चुकी है। बुधवार को पुलिस ने तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। तहरीर में दिन...

एडीएम सिटी के पेशकार की हत्या का मुकदमा
हिन्दुस्तान टीम,आगराWed, 13 Sep 2017 09:55 PM
ऐप पर पढ़ें

एडीएम सिटी के पेशकार दिनेश शर्मा का नौ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। यमुना में तलाशने के पुलिस हर संभव प्रयास कर चुकी है। बुधवार को पुलिस ने तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। तहरीर में दिन लोगों पर शक जाहिर किया गया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर चुकी है मगर कोई नतीजा नहीं निकला है। कैलाश नगर, बल्केश्वर निवासी दिनेश शर्मा पांच सितंबर को चीनी का रोजा गए थे। बेटे अक्षय शर्मा ने पुलिस को बताया कि परिचित शिवम वर्मा ने बुलाया था। बाद में उन्हें खबर दी कि पिता यमुना में डूब गए हैं। बेटे ने आरोप लगाया था कि पिता के पास 80 हजार रुपये थे। वह नहीं मिले हैं। पुलिस को सात सितंबर को तहरीर दी गई थी। एडीएम सिटी ने मुकदमे के आदेश किए थे। थाना पुलिस ने तहरीर पर अभी तक मुकदमा नहीं लिखा था। शव की तलाश की जा रही थी। कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने मुकदमा लिखा है। पुलिस को लगा कि यह मामला आगे चलकर गले की फांस बन जाएगा। पुलिस ने मुकदमा क्यों नहीं लिखा। यह सवाल उठ सकते हैं। थाना पुलिस का कहना है कि शव की तलाश जारी है। फिलहाल हत्या के कोई सुराग नहीं मिले हैं। पुलिस इस मामले को हादसा ही मान रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें