अधिवक्ता पर हमले एवं लूट के आरोपियों को भेजा जेल

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

अधिवक्ता और उनके परिवार पर जानलेवा हमला एवं लूट समेत अन्य आरोप में आरोपित भाइयों को पुलिस ने

अधिवक्ता पर हमले एवं लूट के आरोपियों को भेजा जेल

अधिवक्ता और उनके परिवार पर जानलेवा हमला एवं लूट समेत अन्य आरोप में आरोपित भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित मूलचंद एव लाखन निवासी ग्राम सोनोठी थाना फतेहपुर सीकरी को अदालत के आदेश पर जेल भेजा है। वादी अधिवक्ता जल सिंह परिहार ने थाना फतेहपुर सीकरी में मुकदमा दर्ज करा आरोप लगाया था कि वह अपने परिजनों के साथ तीन मई 26 को अपने गांव सोनोठी गया था। वापसी में आरोपित एवं अन्य ने वादी उनकी पत्नी, मां एवं पुत्र के साथ लाठी, डंडा, लोहे के पाइप से मारपीट कर जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने उनकी कार के टायर पंक्चर कर दिए।

साथ ही पुत्र एवं पत्नी की सोने की चेन, चार मोबाइल एवं अधिवक्ता की लाइसेंसी रिवाल्वर लूट ली। पुलिस ने आरोपित भाइयों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।