ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरासाक्ष्य के अभाव में आरोपित बरी

साक्ष्य के अभाव में आरोपित बरी

आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में आरोपित पप्पू व तुलन उर्फ पप्पू उस्मानी निवासी तेलीपाड़ा, ताजगंज को साक्ष्य के अभाव में अपर जिला जज 21 विराट...

साक्ष्य के अभाव में आरोपित बरी
हिन्दुस्तान टीम,आगराFri, 02 Jun 2023 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में आरोपित पप्पू व तुलन उर्फ पप्पू उस्मानी निवासी तेलीपाड़ा, ताजगंज को साक्ष्य के अभाव में अपर जिला जज 21 विराट कुमार श्रीवास्तव ने बरी कर दिया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अशोक कुमार बंसल ने तर्क दिए। थाना ताजगंज में दर्ज मामले के अनुसार वादी सुनील राठौर के मुताबिक उसका भाई सुभाष चंद राठौर 15 मार्च 2016 की सुबह घर से निकला और रातभर नहीं लौटा। 6 मार्च  को उसका शव यमुना किनारे स्थित ताज कॉरिडोर में पड़ा मिला। उसके पास तमंचा व सुसाइड नोट मिला। उसमें मृत्यु का कारण पप्पू व तुलन को बताया। उसका पैसों का विवाद था। पुलिस द्वारा बरामद सुसाइड नोट व कपड़े अदालत में पेश न करने , बरामद सामान की फर्द न बनाने पर आरोपी को बरी करने के आदेश दिए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें