संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में पंपलेट बांटेगी आप
आम आदमी पार्टी के महासचिव संजय सिंह की बिना सबूत गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी लोगों के बीच पंपलेट बांटेगी। आगरा एवं फतेहपुर सीकरी लोकसभा के अंतर्गत आने वाली सभी नौ विधानसभाओं में प्रत्येक दिन पार्टी...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,आगराMon, 20 Nov 2023 05:32 PM
ऐप पर पढ़ें
आम आदमी पार्टी के महासचिव संजय सिंह की बिना सबूत गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी लोगों के बीच पंपलेट बांटेगी। आगरा एवं फतेहपुर सीकरी लोकसभा के अंतर्गत आने वाली सभी नौ विधानसभाओं में प्रत्येक दिन पार्टी संजय सिंह गिरफ्तार क्यों? के पंपलेट घर-घर जाकर कर बांटेगी। जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने बताया कि पार्टी संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद से ही प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। सरकार की कठपुतली ईडी और सीबीआई ने फर्जी शराब घोटाले में संजय सिंह को राजनीतिक कारणों से जेल में बंद किया हुआ है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
