ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराआगरा में फर्जी मतदान पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी गिरफ्तार

आगरा में फर्जी मतदान पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी गिरफ्तार

आगरा में मतदान खत्म होते ही फर्जी मतदान की शिकायतें लगातार सामने आ रही है। एक बूथ पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी को गिरफ्तार भी किया गया वहीं एक अन्य स्थान पर एसपी सिटी ने खुद दो लोगों को फर्जी मतदान...

आगरा में फर्जी मतदान पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,आगराWed, 22 Nov 2017 05:24 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा में मतदान खत्म होते ही फर्जी मतदान की शिकायतें लगातार सामने आ रही है। एक बूथ पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी को गिरफ्तार भी किया गया वहीं एक अन्य स्थान पर एसपी सिटी ने खुद दो लोगों को फर्जी मतदान करते पकड़ा।

जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी से वार्ड 75 की प्रत्याशी बबीता गर्ग को गिरफ्तार किया गया है। फर्जी मतदान कराने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी हुई है। दूसरी पार्टियों के विरोध पर उनकी गिरफ्तारी हुई। थाना जगदीशपुरा में सामने आए इस मामले के बाद आम आदमी पार्टी के नेता मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने मुचलके पर उन्हें छोड़ दिया। उधर रामकृष्ण इंटर कॉलेज में फर्जी मतदान करते दो युवकों को एसपी सिटी ने पकड़ा। उन्हें थाने ले जाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें