ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरातीन गोदाम जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान

तीन गोदाम जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान

छलेसर (एत्मादपुर) पर बेस्ट प्राइज के पीछे स्थित तीन गोदाम रविवार की शाम आग का गोला बन गए। पतंजलि, ड्यूलक्स पेंट और पारले के गोदाम में करोड़ों का माल भरा हुआ था। सब जलकर खाक हो गया। बीस करोड़ से अधिक...

तीन गोदाम जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान
हिन्दुस्तान टीम,आगराSun, 01 Jul 2018 08:03 PM
ऐप पर पढ़ें

छलेसर (एत्मादपुर) पर बेस्ट प्राइज के पीछे स्थित तीन गोदाम रविवार की शाम आग का गोला बन गए। पतंजलि, ड्यूलक्स पेंट और पारले के गोदाम में करोड़ों का माल भरा हुआ था। सब जलकर खाक हो गया। बीस करोड़ से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि अधिकारिक रूप से किसी ने नुकसान की पुष्टि नहीं की है। दमकलों की देरी के कारण आग ने विकराल रूप धारण किया।

घटना शाम करीब पौने चार बजे की है। ग्रामीणों ने बेस्ट प्राइज के पीछे धुंए के काले गुबार देखे। पुलिस को सूचना दी। छलेसर चौकी से फोर्स मौके पर पहुंच गया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग पतंजलि के गोदाम में लगी थी। यह गोदाम फिरोजाबाद निवासी भाजपा राज्यसभा सांसद अनिल जैन के भाई सतेंद्र जैन का है। वह नेहरू नगर में रहते हैं। दमकलों को पहुंचने में लगभग सवा घंटा लग गया। आग विकराल थी। ग्रामीण चाहकर भी कुछ नहीं कर पाए। दमकलें जब तक मौके पर पहुंची आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। गोदाम के ऊपर आसमान काला हो गया था। आग ने बराबर स्थित पारले गोदाम को चपेट में लिया। उसके बाद आग ड्यूलक्स पेंट के गोदाम में पहुंच गई। तीनों गोदाम आग का गोला बन गए।

आग की स्थिति देख फिरोजाबाद, बरहन और टूंडला से भी दमकलों को बुला लिया गया। स्थिति विकराल होती जा रही थी। आग बेस्ट प्राइज तक नहीं आ जाए। इस आशंका के चलते सेना से मदद मांगी गई। एयरफोर्स की दो गाड़ियां मौके पर आ गईं। लगभग छह घंटे की मशक्कत के बाद आग को शांत किया जा सका। करोड़ों के अनुसान का आंकलन है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें