ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरानहर किनारे घूम रहा युवक फिसलकर पानी में डूबा

नहर किनारे घूम रहा युवक फिसलकर पानी में डूबा

कस्बा घिरोर में नहर के किनारे घूम रहे युवक का पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया। आसपास के लोगों ने उसे डूबते हुए देखा तो पुलिस को खबर कर दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर आई और गोताखोरों की मदद से...

नहर किनारे घूम रहा युवक फिसलकर पानी में डूबा
हिन्दुस्तान टीम,आगराThu, 01 Oct 2020 03:03 PM
ऐप पर पढ़ें

कस्बा घिरोर में नहर के किनारे घूम रहे युवक का पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया। आसपास के लोगों ने उसे डूबते हुए देखा तो पुलिस को खबर कर दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर आई और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई। लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

गुरुवार को कस्बा घिरोर के गोल चक्कर नगला गुढ़ी निवासी 38 वर्षीय युवक छोटू पुत्र वंशीधर नागर गोल चक्कर पर एक ठेले पर खड़ा था। वहां से वह नहर किनारे पहुंच गया। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी पाकर थाना प्रभारी पहलवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों को बुलाकर पानी में डूबे युवक की तलाश शुरू करा दी गई। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर आ गए। युवक के पानी में डूबने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी ने बताया मृतक शराब पीने का आदी था। पानी में उसकी तलाश कराई जा रही है। घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें