ढोलना के जखेरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - ढोलना थाना क्षेत्र के जखेरा गांव में बुधवार की सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुआयना किया।

ढोलना के जखेरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ढोलना थाना क्षेत्र के जखेरा गांव में बुधवार की सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुआयना किया। सूचना पर पहुंची फील्ड यूनिट ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब दस बजे जखेरा गांव के प्रधान ने गांव में एक युवक की मौत की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। घर के कमरे में छत में लगे पंखे के कुंडे से शव लटक रहा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक 30 वर्षीय अरविंद पुत्र श्याम लाल है।

मृतक पांच भाई थे, इनमें सूरज, संजय की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, धर्मेंद्र और भूपेंद्र दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। अरविंद की शादी रंजना निवासी डालीगंज जनपद लखनऊ से हुई थी, उसके दो बच्चे थे। तीन माह पहले मृतक की पत्नी छोटे बेटे को लेकर दवा के बहाने कहीं चली गई थी, तभी से बड़े बेटे को लेकर अरविंद रह रहा था। बुधवार को उसने फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलित किए हैं। आत्महत्या करने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।