ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराआगरा के इरादतनगर में अनोखा मामला, वोट चाहिए तो पहले लापता कुलदीप को खोजो...

आगरा के इरादतनगर में अनोखा मामला, वोट चाहिए तो पहले लापता कुलदीप को खोजो...

आगरा। वोट नहीं देंगे। सड़क नहीं बनी है। नाली नहीं बनी है। विकास नहीं हुआ।

आगरा के इरादतनगर में अनोखा मामला, वोट चाहिए तो पहले लापता कुलदीप को खोजो...
हिन्दुस्तान टीम,आगराThu, 27 Jan 2022 12:15 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा। वोट नहीं देंगे। सड़क नहीं बनी है। नाली नहीं बनी है। विकास नहीं हुआ। जगह-जगह ऐसे मामले सामने आ हैं मगर बुधवार को इरातदनगर के गांव हज्जूपुरा में अजीब घटना हुई। ग्रामीणों ने प्रत्याशियों से कहा कि वोट चाहिए तो पहले गांव से लापता नौ वर्षीय कुलदीप को खोजकर लाएं। कुलदीप 23 जनवरी की दोपहर से लापता है। गांव के किराना व्यापारी का बेटा है।

कुलदीप 23 जनवरी को घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। वह कक्षा एक में पढ़ता है। दोपहर करीब तीन बजे कुलदीप को ट्यूशन जाना था। घरवाले उसे बाहर देखने आए। वह नहीं मिला। साथ खेल रहे बच्चों ने बताया कि कुलदीप को उन्होंने दिन में गांव में आयोजित एक तेरहवीं के आयोजन में देखा था। जब बालक नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस भी अपने स्तर से उसकी तलाश में जुटी है।

मंगलवार को एसपी ग्रामीण और सीओ समेत कई अधिकारी गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पुलिस खोजबीन कर रही है। वे हिम्मत रखें। गांव वाले भी अपने स्तर से उसकी तलाश में जुटे हैं। इसी दौरान बुधवार को डोर-टू-डोर प्रचार के तहत कई पार्टियों के प्रत्याशी गांव में आए थे। प्रत्याशियों पर पूरा गांव एकजुट हो गया। गांव वालों का प्रत्याशियों से कहना था कि वे वोट की बात बाद में करें। पहले उनके गांव से गायब हुए बच्चे को खोजने में मदद करें।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें