ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरामैनपुरी में मैरिज होम में तीन वर्षीय बालिका से दरिंदगी, गंभीर

मैनपुरी में मैरिज होम में तीन वर्षीय बालिका से दरिंदगी, गंभीर

फर्रुखाबाद के कमाल गंज से शादी में शामिल होने आई तीन वर्षीय बालिका से दरिंदगी की गई। दो साथियों के साथ दरिंदा बालिका को मैरिज होम की दूसरी मंजिल पर ले गया। दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम में बालिका के साथ...

मैनपुरी में मैरिज होम में तीन वर्षीय बालिका से दरिंदगी, गंभीर
मैनपुरी,हिन्दुस्तान संवादThu, 27 Feb 2020 12:11 PM
ऐप पर पढ़ें

फर्रुखाबाद के कमाल गंज से शादी में शामिल होने आई तीन वर्षीय बालिका से दरिंदगी की गई। दो साथियों के साथ दरिंदा बालिका को मैरिज होम की दूसरी मंजिल पर ले गया। दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम में बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई है। बालिका की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है। पुलिस ने रात में मैरिज होम की घेराबंदी कर ली मगर दरिंदे को पकड़ा नहीं जा सका।

फर्रूखाबाद के कमाल गंज के एक परिवार भोगांव निवासी एक व्यक्ति के यहां शादी में शामिल होने आया था। शादी मैनपुरी स्थित एक मैरिज होम में हो रही थी। शादी समारोह चल रहा था। बुधवार की रात 11 बजे के करीब कमालगंज के परिवार के साथ आई बालिका को तीन युवक बहला फुसला कर मैरिज होम की दूसरी मंजिल पर ले गए। जहां बने बाथरूम में बालिका से दरिंदगी की गई। इसी बीच शादी में आई एक महिला बाथरूम के पास पहुंची तो युवक भाग निकले। महिला बाथरूम के अंदर पहुंची तो बालिका रोती हुई मिली। तत्काल महिला ने परिजनों को खबर दी तो परिजन जमा हो गए। पुलिस को घटना की जानकारी देकर बालिका को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत खराब होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रैफर करा दिया गया।

एसपी पहुंचे मेडिकल कॉलेज, बालिका की हालत देखी

घटना की खबर मिलते ही एसपी अजय कुमार पांडेय, एएससी ओमप्रकाश सिंह, सीओ अभय नारायण राय कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। स्वाट टीम भी बुला ली गई। एसपी जानकारी लेने के बाद सैफई अस्पताल भी बालिका का हाल लेने पहुंचे। पुलिस ने मैरिज होम के सीसीटीवी कैमरे से फुटेज चेक किए और शादी में शामिल संदिग्ध की पहचान कराने की कोशिश की। पुलिस ने मैरिज होम की घेरावंदी भी सुबह तक रखी। मगर आरोपी पकड़े नहीं जा सके।

पिता की और से दी गई तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए है जिनसे कोतवाली में पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपी गिरफ्तार होंगे।

अजय कुमार पांडेय, एसपी मैनपुरी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें