ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरामैनपुरी में बकरी चरा कर लौट रही 8 साल की बालिका से रेप

मैनपुरी में बकरी चरा कर लौट रही 8 साल की बालिका से रेप

मैनपुरी के बिछवां में मंगलवार की शाम बकरी चराकर घर लौट रही 8 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद घर आकर बालिका ने परिजनों को जानकारी दी। जानकारी पाकर परिजनों के होश उड़ गए। खबर पाकर...

मैनपुरी में बकरी चरा कर लौट रही 8 साल की बालिका से रेप
हिन्दुस्तान टीम,आगराWed, 16 Jan 2019 01:37 PM
ऐप पर पढ़ें

मैनपुरी के बिछवां में मंगलवार की शाम बकरी चराकर घर लौट रही 8 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद घर आकर बालिका ने परिजनों को जानकारी दी। जानकारी पाकर परिजनों के होश उड़ गए। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और पीड़िता को अस्पताल ले गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना मंगलवार शाम की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका मंगलवार की शाम बकरी चरा कर घर लौट रही थी। शाम 6:30 बजे करीब गांव के निकट ही ग्रामवासी 28 वर्षीय पंकज राजपूत पुत्र रामदयाल बहला फुसलाकर उसे खेतों की तरफ ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी की हरकत से बालिका बुरी तरह घायल हो गई। आरोपी ने शिकायत करने पर बालिका को जान से मारने की धमकी भी दी। बालिका घर पहुंची और उसने पूरी घटनाक्रम से अवगत कराया। जानकारी पाकर परिजन हैरान रह गए और रात में बालिका को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका मेडिकल परीक्षण भी किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने किया जुर्म का इकबाल

बिछवां। पीड़िता के चाचा ने बिछवां थाना प्रभारी मुकेश कुमार को घटना की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और गांव जाकर घटना की पड़ताल की। पुलिस ने आरोपी कोे भी गांव से गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपने जुर्म का इकबाल कर लिया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। घटना की जानकारी पाकर ग्रामीण भी स्तब्ध हैं।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

-अजय शंकर राय, एसपी मैनपुरी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें