
वाराणसी, गोरखपुर और अयोध्या मंडल ने पाया तीसरा स्थान
Agra News - 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता में सेमीफाइनल और तीसरे स्थान के मैच खेले गए। अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग में वाराणसी, गोरखपुर और अयोध्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फाइनल मैच बुधवार को सुबह 10 बजे होंगे, जिसके बाद पुरस्कार वितरण और समापन समारोह होगा।
69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को सेमीफाइनल व तीसरे स्थान के लिए मैच खेले गए। अंडर-19 बालक एवं बालिका, अंडर-14 बालक वर्ग में खेली जा रही प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल, गोरखपुर मंडल, अयोध्या मंडल ने सेमीफाइनल में हार के बाद तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन छह सेमीफाइनल व तीन थर्ड प्लेस के मैच खेले गए। सुबह मैचों का शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। अंडर-14 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में वाराणसी ने अयोध्या को 13-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में गोरखपुर ने आगरा को 5-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-19 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में वाराणसी ने आगरा को हराकर और दूसरे सेमीफाइनल में आजमगढ़ ने गोरखपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-19 बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में अलीगढ़ ने वाराणसी को 11-9 से और दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ ने अयोध्या को 9-5 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद तीसरे स्थान के लिए मुकाबले खेले गए। अंडर-14 बालक के तीसरे स्थान के मैच में अयोध्या ने आगरा को 6-2 से, अंडर-19 बालक वर्ग में गोरखपुर ने आगरा को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में वाराणसी ने अयोध्या को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। फाइनल मुकाबले बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। मैचों के बाद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण व समापन समारोह होगा। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि ललित मुद्गल होंगे। मैचों के दौरान वीपी सिंह, डॉ. प्रिया मिश्रा, डॉ. अतुल जैन, अरविंद चाहर, डॉ. चतुर सिंह, श्वेता सिंह, ज्योति सिंह, लता चौहान, उपमा सिंह, रीनेश मित्तल, अनिल कुमार, केपी सिंह यादव, संजय नेहरू, पंकज शर्मा, पंकज कुमार, शाहतोष गौतम, सौरभ गुप्ता, सौरभ सिंह, बृजेश कुमार, जनार्दन राणा उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


