जनपदीय सीनियर तैराकी ट्रायल स्टेडियम में आज
Agra News - 67वीं सीनियर यूपी स्टेट तैराकी प्रतियोगिता 30-31 मई को लखनऊ में आयोजित की जाएगी। आगरा की टीम के चयन के लिए ट्रायल 16 मई को एकलव्य स्टेडियम में होंगे। प्रतिभागी खिलाड़ियों को आधार कार्ड और स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का रजिस्ट्रेशन नंबर लाना अनिवार्य है।

67वीं सीनियर यूपी स्टेट तैराकी प्रतियोगिता 30-31 मई को लखनऊ में होगी। जिला तैराकी संघ के सचिव उमेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आगरा की टीम का चयन ट्रायल शनिवार को दोपहर तीन बजे से एकलव्य स्टेडियम के तरणताल में होगा। ट्रायल में वही तैराक प्रतिभाग कर सकते हैं जिनका जन्म 31 दिसंबर 2013 से पूर्व हुआ हो। ट्रायल में प्रतिभाग के इच्छुक महिला व पुरुष खिलाड़ी आधार कार्ड की छायाप्रति व स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का रजिस्ट्रेशन नंबर (यूआईडी नंबर) साथ लाएंगे। खिलाड़ी 16 मई को दोपहर 2.30 बजे स्टेडियम पहुंचकर संयुक्त सचिव राजेश गुप्ता से संपर्क करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


