Agra News: कार्यशाला में 65 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
हिन्दुस्तान, आगरा
Agra News: युवा शक्ति अभियान कार्यशाला के दूसरे दिन ब्रज शक्ति की अध्यक्षा डॉ.सीमा गुप्ता ओर कार्यक्रम संयोजक राकेश कुमार

Agra News: युवा शक्ति अभियान कार्यशाला के दूसरे दिन ब्रज शक्ति की अध्यक्षा डॉ.सीमा गुप्ता ओर कार्यक्रम संयोजक राकेश कुमार वक्ताओं का पटुका और पौधे देकर स्वागत किया गया। डॉ.प्रियंका वर्मा ने सामाजिक जिम्मेदारी एवं नैतिक दायित्व के बारे में बताया। आराधना अनेजा ने बच्चों को सोचने, महसूस करने और बर्ताव करने का अनूठा और स्थायी तरीका समझाया। कार्यक्रम में 65 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सह-संयोजक वेद प्रकाश जी, स्कूल की अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।


