
स्वर्णहंस रथ पर विराजमान होंगे ठाकुर जी, 20 फुट ऊंचा होगा रथ
Agra News - श्री गिरिराज जी सेवा मंडल 'परिवार' द्वारा गोवर्धन में 56 भोग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 8 से 29 दिसंबर तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें भक्तों को दिव्य अनुभव देने की तैयारी है। इस महोत्सव में भक्ति, संस्कृति और दिव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
श्री गिरिराज जी सेवा मंडल ‘परिवार’ की ओर से गोवर्धन में दो दिवसीय 56 भोग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को बैठक का आयोजन वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में किया गया। संस्थापक नितेश अग्रवाल ने कहा कि गिरिराज महाराज की सेवा हमारा सौभाग्य है। इस वर्ष महोत्सव में भक्तों को दिव्य, अद्भुत और अविस्मरणीय अनुभव देने की पूरी तैयारी की गई है। चलते हुए बादलों के मध्य स्वर्ण हंसरथ पर विराजमान श्री गिरिराज धरण के दर्शन कर हर भक्त स्वयं को तीनों लोकों की कृपा प्राप्त करता महसूस करेगा। संरक्षक कपिल नागर ने बताया कि इस वर्ष के कार्यक्रम पूरे 7 दिनों तक भक्ति, संस्कृति और दिव्यता का अद्भुत संगम होंगे।
8 दिसंबर को वाटर वर्क्स स्थित गोशाला में छप्पन भोग एवं गो-पूजन, 17 दिसंबर को आमंत्रण यात्रा निकलेगी। 25 दिसंबर को गोवर्धन के पावन स्थल पर भट्टी पूजन किया जाएगा। 26 दिसंबर को भक्तिमय गीतों के बीच पारंपरिक मेहंदी उत्सव। 28 दिसंबर को हजारों भक्तों की उपस्थिति में गोवर्धन की परिक्रमा और गिरिराजजी का अभिषेक अनुष्ठान एवं 29 दिसंबर को श्री गुरु कार्ष्णि आश्रम, बड़ी परिक्रमा मार्ग आन्योर, गोवर्धन में दिव्य छप्पन भोग, अद्भुत फूल बंगला शृंगार, विशाल महाप्रसाद, साधु सेवा, संध्याकालीन भजन संध्या और स्वर्ण हंस पर गिरिराज धरण के विशेष दर्शन होंगे। ठाकुर जी स्वर्ण हंस रथ पर विराजमान होंगे जो कि 20 फुट ऊंचा होगा। इस अवसर परसह संस्थापक मयंक अग्रवाल, अध्यक्ष अजय सिंघल, वीरेंद्र सिंघल, महामंत्री विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल बंसल, संयोजक पुनीत अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मनोज गुप्ता और बालमुकुंद, पार्षद मुरारीलाल गोयल, कुलभूषण गुप्ता, संतोष मित्तल, राजेंद्र अग्रवाल, विकास जैन, मयंक जैन आदि भी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




