ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरायूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 4 लोगों की मौत

यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 4 लोगों की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फतेहाबाद क्षेत्र के माइल स्टोन 35.5 पर सोमवार सुबह 4:30 बजे भीषण हादसा हो गया। दिल्ली से इटावा जा रहे परिवार की इनोवा कार अंधेरे में किसी अज्ञात वाहन में जा घुसी। कार में नौ...

यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 4 लोगों की मौत
हिन्दुस्तान टीम,आगराMon, 15 Oct 2018 09:18 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फतेहाबाद क्षेत्र के माइल स्टोन 35.5 पर सोमवार सुबह 4:30 बजे भीषण हादसा हो गया। दिल्ली से इटावा जा रहे परिवार की इनोवा कार अंधेरे में किसी अज्ञात वाहन में जा घुसी। कार में नौ लोग सवार थे। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मूलरूप से नायकपुरा, पछॉय गांव इटावा निवासी इच्छा कुमार गुप्ता की दिल्ली के गोकुलपुरी, पटपड़गंज में मिटाई की दुकान है। सोमवार को उनके भांजे मोहित गुप्ता की कन्नौज में गोद भराई थी। कार में इच्छा कुमार गुप्ता, पत्नी रेखा गुप्ता, बेटी प्रीति और मोहिनी गुप्ता, बेटा अंकित गुप्ता थे। जबकि जीजा गोविंद गुप्ता के परिवार से बेटा विपिन और कृष्ण कुमार गुप्ता थे। इनके अलावा गांव का रिश्तेदार श्याम सविता भी था। सभी लोग दिल्ली से इटावा में जा रहे थे। परिवार को इटावा से कन्नौज अपने भांजे की गोद भराई में जाना था। रविवार देर रात सभी लोग अपने परिचित की इनोवा कार लेकर निकले थे। दिल्ली से आगरा होते हुए लखनऊ एक्सप्रेस-वे के रास्ते इटावा का रूट पकड़ा था। एक्सप्रेस-वे पर आगरा से माइल स्टोन 35.5 पर कार अचानक किसी बड़े वाहन में पीछे से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि किसी की चीख भी नहीं निकल पाई। इसमें इच्छा कुमार गुप्ता, उनकी पत्नी रेखा गुप्ता, बेटी प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची हाइवे अथॉरिटी के कर्मियों और पुलिस ने घायलों को बमुश्किल कार से निकाला। फतेहाबाद और शिकोहाबाद के निजि अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां विपिन गुप्ता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इच्छा के परिवार में बचे सिर्फ बेटा-बेटी
हादसे में मरे चार लोगों में से तीन एक ही परिवार के थे। इच्छा के परिवार में पत्नी रेखा के अलावा दो बेटियां प्रीति और मोहिनी के अलावा एक बेटा अंकित था। हादसे में माता-पिता और प्रीति की मौत हो चुकी है। अब मोहिनी और अंकित बचे हैं।

श्याम की हालत गंभीर, आईसीसीयू में भर्ती
आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में घायल पांच लोगों में से श्याम सविता की हालत गंभीर है। शहर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। आईसीसीयू में भर्ती कराया गया है। बाकी चार लोगों की हालत खतरे से बाहर है।
एक्सप्रेस-वे पर हादसे के वक्त कार में नौ लोग सवार थे। जिनमें से चार की मौत हो गई। पांच लोगों को पहले फतेहाबाद और फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आगरा रेफर किया गया। एसएन में ले जाने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मोहिनी गुप्ता, गोविंद गुप्ता कृष्ण कुमार गुप्ता और अंकित की हालत में सुधार है। लेकिन श्याम सविता (21 वर्ष) की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें आईसीसीयू (इंटेंसिव क्रिटिकल केयर यूनिट) में भर्ती कराया है। डॉक्टरों का कहना है कि श्याम के सिर में गंभीर चोटें हैं। इसलिए उनकी सेहत में अभी सुदार नहीं है।

सोमवार को भांजे की सगाई और 22 जनवरी को थी शादी
हादसे मे गंभीर रूप से घायल गोविंद गुप्ता के बड़े बेटे मोहित की सोमवार को कन्नौज में गोदभराई थी। अपने साले इच्छा कुमार गुप्ता के परिवार के साथ कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। मोहित ने बताया कि 22 जनवरी को शादी के तारीख तय हुई थी।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें