ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराआगरा में पिछले 24 घंटे में 26 कोरोना संक्रमितों ने बढ़ाई परेशानी

आगरा में पिछले 24 घंटे में 26 कोरोना संक्रमितों ने बढ़ाई परेशानी

आगरा में 24 घंटे में 26 कोरोना संक्रमितों ने फिर से प्रशासन की मुश्किलें बढ़़ा दी हैं। 24 घंटे में मात्र 13 लोग ही स्वस्थ होकर घर पहुंचे हैं। मौतों का सिलसिला भी थम नहीं रहा है। 24 घंटों में ये...

आगरा में पिछले 24 घंटे में 26 कोरोना संक्रमितों ने बढ़ाई परेशानी
हिन्दुस्तान टीम,आगराFri, 03 Jul 2020 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा। मुख्य संवाददाता

आगरा में 24 घंटे में 26 कोरोना संक्रमितों ने फिर से प्रशासन की मुश्किलें बढ़़ा दी हैं। 24 घंटे में मात्र 13 लोग ही स्वस्थ होकर घर पहुंचे हैं। मौतों का सिलसिला भी थम नहीं रहा है। 24 घंटों में ये आंकड़ा तीन तक जा पहुंचा।

पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों के केस मिलने की रफ्तार थमी हुई थी। सात से 10 लोग ही संक्रमित मिल रहे थे, लेकिन पिछले 24 घंटे प्रशासन के लिए कुछ मुश्किल भरे रहे। वायरस के संक्रमण की जद में 26 लोग आ गए। इनमें परेशानी की बात दो तरह से थी। एक यह कि जहां पहले केस मिले, वहां तमाम इंतजामों के बाद भी नए केस मिल गए। दूसरा यह कि नए इलाके भी वायरस के संक्रमण की चपेट में आ गए।

इधर, जून में जिस तरह से मौतों का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ा था। वह जुलाई में भी कम होता नहीं दिख रहा है। जून में 44 लोगों की मौत हुई। जुलाई में दो दिन में ही तीन लोगों की मौत हो चुकी है। ये प्रशासन के लिए चिंता का विषय है। जून में जिस तेजी के साथ कोरोना संक्रमित स्वस्थ हेकर घरों को गए। जुलाई माह में रफ्तार वैसी नहीं दिख रही है। 24 घंटे में मात्र 13 लोग ही स्वस्थ होकर घर पहुंचे।

हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है कि संक्रमितों की संख्या को बढ़ने से रोका जाए। हम चाहते हैं कि केस पांच से ऊपर न निकलें। वह भी धीरे-धीरे कम हो जाएं, लेकिन कभी-कभी केस बढ़ने से चिंता स्वाभाविक है। इस पर भी काम चल रहा है।

प्रभु एन सिंह

जिलाधिकारी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें