Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra News24-Year-Old Woman Harassed by Step-Brother on Social Media Police Investigation Launched
सौतेले भाई ने सोशल मीडिया पर डाले बहन के अश्लील फोटो

सौतेले भाई ने सोशल मीडिया पर डाले बहन के अश्लील फोटो

संक्षेप:

Agra News - छत्ता क्षेत्र की 24 वर्षीय युवती को उसके सौतेले भाई ने सोशल मीडिया पर बदनाम कर दिया। फर्जी आईडी बनाकर अशोभनीय फोटो पोस्ट किए और उसका नंबर शेयर किया। इससे युवती को अनजान नंबरों से कॉल आने लगे। पुलिस ने सौतेले भाई और मां के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Dec 08, 2025 07:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

थाना छत्ता क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय युवती को उसके ही सौतेले भाई ने सोशल मीडिया पर बदनाम कर दिया। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उल्टे सीधे फोटो पोस्ट कर दिए। साथ में युवती का नंबर भी डाल दिया। इस वजह से युवती के पास अंजाने नंबरों से तमाम कॉल आने लगे। वह परेशान हो गई। तहरीर के आधार पर छत्ता पुलिस ने आरोपित सौतेले भाई और सौतेली मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया उसकी मां का बचपन में ही निधन हो गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। उसका पालन-पोषण नानी ने किया। पीड़िता का आरोप है कि उसके सौतेले भाई ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उसकी फर्जी आईडी बना ली। आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दिए। फोटो पर उसका मोबाइल नंबर भी डाला गया, इससे उसे लगातार अशोभनीय फोन कॉल आ रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि सौतेला भाई रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहा है। अन्यथा की स्थिति में आत्महत्या कर फंसाने की चेतावनी भी दे रहा है। सौतेली मां भी गाली-गलौज कर धमका रही है। पीड़िता ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।