ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराआचार संहिता उल्लंघन में 21 एफआईआर

आचार संहिता उल्लंघन में 21 एफआईआर

आगरा। स्थानीय निकाय चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन में अब तक 21 मामले दर्ज कराए गए हैं। खेरागढ़ के अनिल गर्ग अन्नी के खिलाफ दो मामले दर्ज हुए हैं। खेरागढ़ के ही दुष्यंत, अनिल शर्मा और सुधीर गर्ग को...

आचार संहिता उल्लंघन में 21 एफआईआर
हिन्दुस्तान टीम,आगराSat, 18 Nov 2017 01:34 AM
ऐप पर पढ़ें

आगरा। स्थानीय निकाय चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन में अब तक 21 मामले दर्ज कराए गए हैं। खेरागढ़ के अनिल गर्ग अन्नी के खिलाफ दो मामले दर्ज हुए हैं। खेरागढ़ के ही दुष्यंत, अनिल शर्मा और सुधीर गर्ग को भी इसका दोषी मानते हुए एफआईआर कराई गई है। इस सूची में वजीरपुरा के हरिओम, साहिल, करन और सूरज, वार्ड 24 से प्रत्याशी विजय गोस्वामी, एत्मादपुर (चावली) के सर्वेश कुमार एवं लक्ष्मीनारायण, धांधू पुरा के स्वयंवर सिंह और दीप किशोर, वार्ड 67 से प्रत्याशी सतीश चाहर, वार्ड संख्या सात से प्रत्याशी कविता त्रिवेदी और प्रीति सूर्यवंशी, वार्ड 82 से प्रत्याशी जितेन्द्र कुमार, वार्ड छह से प्रत्याशी मछला देवी, वार्ड तीन से प्रत्याशी महेश कुमार, ईश्वर पाल सिंह और बहादुर सिंह, वार्ड छह से प्रत्याशी निर्मला देवी, वार्ड चार से प्रत्याशी रेनू बौद्ध, वार्ड 24 से अरविंद और विनय गुप्ता शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें