ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरा200 कर्मचारी और कई एनजीओ यमुना सफाई को रहेंगे तैनात

200 कर्मचारी और कई एनजीओ यमुना सफाई को रहेंगे तैनात

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्वदाय स्मारक ताजमहल से सफाई का संदेश देने को आ रही संयुक्त राष्ट्र की टीम के कार्यक्रम को लेकर सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। पिछले कई दिन से लगातार सफाई कार्यक्रम...

200 कर्मचारी और कई एनजीओ यमुना सफाई को रहेंगे तैनात
हिन्दुस्तान टीम,आगराSun, 03 Jun 2018 01:29 AM
ऐप पर पढ़ें

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्वदाय स्मारक ताजमहल से सफाई का संदेश देने को आ रही संयुक्त राष्ट्र की टीम के कार्यक्रम को लेकर सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। पिछले कई दिन से लगातार सफाई कार्यक्रम चल रहा है। रविवार को भी यहां 200 सफाई कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा कई एनजीओ की टीम भी मुस्तैद रहेंगी। पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि ताजमहल के पीछे यमुना किनारे की पूरी तरह सफाई हो चुकी है। इसकी लगातार मानीटरिंग होती रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें