उत्तर प्रदेश का बालक और बालिका वर्ग में जीत से आगाज

उत्तर प्रदेश का बालक और बालिका वर्ग में जीत से आगाज

संक्षेप:

Agra News - 18वीं सबजूनियर नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप रविवार को बोस्टन पब्लिक स्कूल में शुरू हुई। इस चैंपियनशिप में 22 राज्यों के 600 से अधिक खिलाड़ी शामिल हैं। उद्घाटन समारोह में मूक-बधिर बच्चों ने सांस्कृतिक...

Oct 27, 2025 03:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

18वीं सबजूनियर नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप का रविवार को आगाज हुआ। बोस्टन पब्लिक स्कूल में शुरू हुई चैंपियनशिप में देश के 22 राज्यों के 600 से अधिक खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। इसके उद्घाटन समारोह में आद्यंत फाउंडेशन के मूक-बधिर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी की तालियां बटोरीं। रविवार को बालक और बालिका दोनों वर्गों में रोमांचक मुकाबले खेले गए। चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि अद्यंत फाउंडेशन के नीरज तिवारी, समारोह की अध्यक्षता कर रहे आयोजन समिति अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह चाहर, विशिष्ट अतिथि अमित अग्रवाल, मनोज शर्मा, राष्ट्रीय रोलबॉल संघ के महासचिव प्रताप पगार, कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह, मधु शर्मा, टेक्नीकल चेयरमैन देवेश पलेचा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में देशभर से आए बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल को हार-जीत की भावना से नहीं खेल भावना से खेलें। उन्होंने कहा कि खेल वर्तमान समय में खिलाड़ी द्वारा देश व परिवार का नाम रोशन करने का जरिया बन रहे हैं। अतिथियों का स्वागत उप्र रोलबॉल संघ के महासचिव संतोष श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कपिल, दिग्वियज पचौरी, अंकिता, पूर्णिमा सिसोदिया, सुनीता गुप्ता ने किया। चैंपियनशिप में बालक वर्ग में 22 राज्य व बालिका वर्ग में 21 राज्यों की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। चैंपियनशिप में मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा झारखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़, केरला, तमिलनाडु, पांडिचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना राज्य की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। आगरा रोलबॉल संघ के सचिव अजय सैनी, डॉ. मनोज पाठक, राजेश बघेल आदि मौजूद रहे। रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले आयोजन सचिव सुमित पाराशर ने बताया कि रविवार को बालक और बालिका दोनों वर्गों में रोमांचक मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग में मेजबान उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को 7-0 से, झारखंड ने जम्मू-कश्मीर को 19-0 से, केरला ने छत्तीसगढ़ को 15-0 से, आंध्र प्रदेश ने मणिपुर को 16-0 से, तमिलनाडु ने उत्तराखंड को 13-3 से, पांडिचेरी ने तेलंगाना को 10-2 से, उड़ीसा ने मध्य प्रदेश को 7-5 से, उत्तर प्रदेश ने केरला को 9-1 से, आरएसएसए ने कर्नाटक को 11-3 से, गुजरात ने हरियाणा को 10-3 से, महाराष्ट्र ने तेलंगाना को 19-0 से, मध्य प्रदेश ने जम्मू-कश्मीर को 10-0 से पराजित किया। बालिका वर्ग में जम्मू-कश्मीर ने झारखंड को 6-3 से, कर्नाटक ने आंध्र प्रदेश को 13-4 से, हरियाणा ने असम को 4-3 से, आरएसएसए ने वेस्ट बंगाल को 4-1 से, राजस्थान ने पंजाब को 19-0 से, उत्तर प्रदेश ने तेलंगाना को 11-0 से, उड़ीसा ने पांडिचेरी को 8-1 से, हरियाणा ने महाराष्ट्र को 4-1 से, असम ने वेस्ट बंगाल को 12-1 से, उत्तर प्रदेश ने मध्य प्रदेश को 6-0 से, उड़ीसा ने गुजरात को 4-1 से, हरियाणा ने आरएसएसए को 2-1 से पराजित किया।