जिला अस्पताल में रविवार को भी संदिग्धों की जांच करके नमूने लिए गए। इस दिन कुल 24 लोग आए। कुछेक को स्वास्थ्य विभाग ने चिन्हित किया था। इनमें रेलवे अधिकारी की बेटी और उनके परिवार के संपर्क में आए लोग भी शामिल थे। रेलवे के कुछ कर्मचारी भी बताए गए हैं। इनमें से 11 की स्क्रीनिंग की गई। इन्हें कोई लक्षण नहीं पाए गए। जबकि 13 संदिग्धों के नमूने लिए गए हैं। सभी को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अलीगढ़ भेजा गया है। लखनऊ के लिए दोबारा लिया था नमूना संक्रमित महिला का दोबारा नमूना लेने का राज सामने आया है। दरअसल अलीगढ़ की रिपोर्ट को केजीएमसी से भी पुष्ट कराना था। लिहाजा अलीगढ़ को नमूने लखनऊ भेजने के लिए कहा गया था। जबकि अलीगढ़ में नमूने जांच की प्रक्रिया में थे। लिहाजा एसएनएमसी के आइसोलेशन वार्ड से दोबारा नमूने लिए गए। इन्हें विशेष व्यक्ति के जरिए लखनऊ भिजवाया गया। इस चक्कर में एक दिन की देरी भी हो गई।
अगली स्टोरी