ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरा12वीं पास हैं अमांपुर से भाजपा प्रत्याशी हरिओम

12वीं पास हैं अमांपुर से भाजपा प्रत्याशी हरिओम

अमांपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार व अशोकपुर जाटऊ के निवासी हरिओम ने अपनी आयकर विवरणी में वर्ष 2021-22 का ही ब्योरा दिया है। इसमें उनकी...

12वीं पास हैं अमांपुर से भाजपा प्रत्याशी हरिओम
हिन्दुस्तान टीम,आगराSat, 29 Jan 2022 03:26 AM
ऐप पर पढ़ें

अमांपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार व अशोकपुर जाटऊ के निवासी हरिओम ने अपनी आयकर विवरणी में वर्ष 2021-22 का ही ब्योरा दिया है। इसमें उनकी आय दो लाख 48 हजार रुपये दर्शाई गई है। हरिओम ने अमांपुर के गांव रानामऊ स्थित अनार सिंह इंटर कालेज से 12वीं पास किया है।

शुक्रवार को उन्होंने नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र में चल-अचल संपत्ति का भी ब्योरा दिया है। शपथपत्र के मुताबिक उन्हें विरासत में एक करोड़ 59 लाख की विरासती संपत्ति मिली हैं। उन्होंने 40 लाख 87 हजार की संपत्तियां स्वअर्जित की हैं। उनके पास नकदी के रूप में दो लाख 80 हजार रुपये हैं। उनकी पत्नी के पास भी नकदी के रूप में डेढ़ लाख रुपये हैं। शपथपत्र में उन्होंने बैंक खातों में जमा धनराशि और बीमा पालिसी का जिक्र किया है। सेंट्रल बैंक आफ इंडिया से चार लाख 27 हजार का ऋण भी हरिओम ने लिया है। वाहनों में उनके पास स्कार्पियो, दो ट्रैक्टर, एक जेसीबी और दो बाइक हैं। उनके पास 11 तोले सोना, उनकी पत्नी के पास 30 तोले सोना और 500 ग्राम चांदी के आभूषण हैं। उनके पास .84 एकड़ कृषि भूमि है। अमांपुर में तीन मंजिल दुकान और आवासीय प्लाट का भी जिक्र शपथपत्र में उन्होंने किया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें