ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरा---आज नहीं लगेंगी संघ की 1500 शाखाएं

---आज नहीं लगेंगी संघ की 1500 शाखाएं

वरिष्ठ संवाददाता

---आज नहीं लगेंगी संघ की 1500 शाखाएं
हिन्दुस्तान टीम,आगराSat, 21 Mar 2020 07:12 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत की आज (रविवार) 1500 शाखाएं नहीं लगेंगी। प्रांत कार्यवाह राजपाल सिंह ने पत्रक जारी कर निर्देश दिए हैं। उन्होंने पत्रक के माध्मय से स्वयंसेवकों को कोरोना वायरस से लड़ी जा रही जंग में अपनी भूमिका निभाने और राष्ट्र रक्षा के लिए सुझाव दिए हैं। प्रांत कार्यवाह राजपाल सिंह का कहना है कि संपूर्ण विश्व कोरोना वायरस की महामारी का सामना कर रहा है। हमारा देश अभी तक इस महामारी की भयावहता से बचा हुआ है। सरकार के बाद अब समाज की बारी है। एकजुट होकर इस बीमारी को देश से भगाने के लिए किए प्रयासों का सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि रविवार को होने वाले जनता कर्फ्यू को सफल बनाना है। इसी के चलते रविवार को शाखाओं का अवकाश रहेगा। ...................ऐसे करें दिन की शुरुआत प्रांत कार्यवाह ने जो निर्देश दिए हैं उनके तहत सुबह पांच बजे जागरण करें। छह बजे प्रात: स्मरण करें। 10 मित्रों को फोन करके जनता कर्फ्यू के विषय में जागरूक करें। सुबह 6.30 से 7.30 तक घर पर व्यायाम करें। 7.30 से 9.00 तक घर की सफाई करें। यदि कोई नौकर है तो उसे सवैतनिक अवकाश दें। 9.00 से 9.30 बजे तक हवन और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। सुबह 10 बजे जलपान के बाद घर के अन्य काम परिवार के साथ चर्चा, भोजन आदि करें। इसके बाद शाम को पांच बजे ध्वनि और मंत्रजाप करें। शाम 6.00 से 7.45 बजे तक कीर्तन, परिवार, देश और कोरोना पर चर्चा। 9.00 बजे और रात 10 बजे विश्व कल्याण जाप के बाद शयन करना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें