सुहागरात पर दुल्हन की खौफनाक शर्त: पति से मांगे 90 लाख, न देने पर संबंध बनाने से इनकार

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share

आगरा में एक दुल्हन ने शादी के अगले ही दिन सुहागरात से पहले ससुराल पति से 90 लाख रुपये की मांग कर दी। पैसे न मिलने पर संबंध बनाने से इनकार कर दिया। 

सुहागरात पर दुल्हन की खौफनाक शर्त: पति से मांगे 90 लाख, न देने पर संबंध बनाने से इनकार

ताजनगरी आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहां एक नवविवाहिता ने सुहागरात पर पति के सामने 90 लाख रुपये देने की भारी-भरकम मांग रख दी। रुपए नहीं देने पर दुल्हन ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया। यहीं नहीं, बात इतनी बढ़ गई कि ससुरालियों और मायके पक्ष के बीच भिड़ंत भी हो गई। यही नहीं, आरोप है कि दुल्हन के परिजनों ने घर पर लगी पीएनजी पाइप तोड़कर ससुरालियों को जिंदा जलाने तक की कोशिश की।

मामला सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली एक डॉक्टर के भाई का है। डॉक्टर के अनुसार उनके भाई की शादी हाथरस की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। विदाई के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो पहली ही रात उसने दूल्हे के सामने चौंकाने वाली शर्त रखी। दुल्हन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि उसे 90 लाख रुपये नकद दिए जाएंगे, तभी वह संबंध बनाएगी।

Voice of UP

ससुराल वालों का आरोप है कि दुल्हन ने कहा कि उसे यह शादी पसंद नहीं है और वह केवल पैसों के लिए यहां आई है। जब पति ने रुपए देने से इनकार कर दिया तो दुल्हन ने हंगामा शुरू कर दिया और घर के गहने समेट कर अपने मायके वालों को बुला लिया।

पीएनजी पाइपलाइन तोड़ जान से मारने का प्रयास

घटना केवल पैसों की मांग तक सीमित नहीं रही। आरोप है कि दुल्हन के मायके वाले दबंगों के साथ ससुराल पहुंचे और घर के बाहर ताला लगा दिया। उन्होंने पूरे परिवार को बंधक बना लिया। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने घर में लगी पीएनजी (PNG) गैस की पाइपलाइन को तोड़ दिया ताकि गैस रिसाव से पूरे घर में आग लग जाए और परिवार के लोग जिंदा जल जाएं।

पीड़ित परिवार ने किसी तरह शोर मचाया और पड़ोसियों की मदद से अपनी जान बचाई। आरोप यह भी है कि दुल्हन अपने साथ सास के जेवर और कीमती सामान भी लेकर चली गई।

कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद पुलिस से गुहार लगाई थी, लेकिन जगदीशपुरा पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। इसके बाद डॉक्टर ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर थाना जगदीशपुरा में दुल्हन, उसके पिता और अन्य सहयोगियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बिचौलिए की भूमिका की भी तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि पूरा मामला दहेज मुकदमे की पेशबंदी लग रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।