Hindi NewsUP NewsAgencies are investigating Delhi blasts action will be taken against culprits Deputy CM Brajesh spoke on arrest doctor
जांच में जुटीं हैं एजेसियां, दोषियों पर होगी कार्रवाई, डॉक्टरों की गिरफ्तारी पर बोले डिप्टी सीएम पाठक

जांच में जुटीं हैं एजेसियां, दोषियों पर होगी कार्रवाई, डॉक्टरों की गिरफ्तारी पर बोले डिप्टी सीएम पाठक

संक्षेप:

मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, दिल्ली की घटना के बाद एजेंसियां जांच में जुटी हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट किया गया है। सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। 

Nov 13, 2025 07:35 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

दिल्ली ब्लास्ट के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां जांच पड़ताल में जुटी हैं। लगातार गिरफ्तारियां भी की जा रही हैं। डॉक्टर समेत कई लोगों को दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मेरठ दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा आतंकवाद का डॉक्टर मॉड्यूल अत्यंत निंदनीय है। किसी पेशे को आतंकवाद के लिए इस्तेमाल करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। दिल्ली की घटना के बाद एजेंसियां जांच में जुटी हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट किया गया है। सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। सरकार हर मामले में नजर रख रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पत्रकारों से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम कांग्रेस पर भी निशाना साधा। बोले- सरदार वल्लभभाई पटेल देश का विभाजन नहीं चाहते थे। वह देश के सभी हिस्सों देशी रियासतों का विलय कर अखंड भारत का निर्माण करना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस के कारण ही देश का बंटवारा हुआ। उन्होंने कहा कांग्रेस की देश विभाजन नीतियों का देश अब तक खामियाजा भुगत रहा है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक गुरुवार को मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र में सरदार पटेल की 150वीं जयंती को लेकर आयोजित एकता यात्रा समेत विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन पर जनता ने मुहर लगाई है। बिहार में एनडीए की लहर और प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। वैसे लोकतंत्र में जनता ही मालिक है।

ये भी पढ़ें:विस्फोट के बाद भी आरिफ के व्यवहार में नहीं आया था बदलाव, फ्लैटमेट ने खोले कई राज
ये भी पढ़ें:दिल्ली ब्लास्ट अलर्ट के बीच बाबा बागेश्वर की पदयात्रा में घुसा संदिग्ध, अरेस्ट
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |