बेटे को बचाने के लिए माता-पिता ने रची डकैती की झूठी कहानी, जुए में हार गया था 32 लाख रुपये

Pawan Kumar Sharma संवाददाता, मेरठ
share

मेरठ में पशु व्यापारी और उसकी पत्नी ने बेटे को बचाने के लिए डकैती की झूठी पटकथा रच दी। थाना पुलिस सर्विलांस और एसओजी स्वाट टीम ने खुलासा करते हुए माता-पिता और बेटे को गिरफ्तार कर लिया। जुए में दांव लगाकर बेटा 32 लाख रुपये की रकम हार गया था।

बेटे को बचाने के लिए माता-पिता ने रची डकैती की झूठी कहानी, जुए में हार गया था 32 लाख रुपये

यूपी के मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां परीक्षितगढ़ में पशु व्यापारी और उसकी पत्नी ने बेटे को बचाने के लिए डकैती की झूठी पटकथा रच दी। थाना पुलिस सर्विलांस और एसओजी स्वाट टीम ने खुलासा करते हुए माता-पिता और बेटे को गिरफ्तार कर लिया। जुए में दांव लगाकर बेटा 32 लाख रुपये की रकम हार गया था। पुलिस ने आरोपी को मुजफ्फनगर में बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया।

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के सौंदत गांव में पशु कारोबारी इसरार अहमद हाल में किराना की दुकान चलाता है। उसके बेटे साजिद, राशिद, शाहिद व सबसे छोटा बेटा अब्दुल वाहिद है। गुरुवार रात घर में इसरार पत्नी अनवरी खातून के साथ एक कमरे में सो रहा था। अनवरी ने बताया कि देर रात करीब ढाई बजे पांच बदमाश घर में घुसे। आहट होने पर वह पास वाले कमरे में गई, जहां एक बदमाश ने उसका मुंह दबा दिया।

Voice of UP

सेफ का ताला खोलकर साढ़े 17 लाख की नगदी, करीब 15 लाख कीमत के 10 तोले सोने के आभूषण और सवा दो किलो चांदी ले गए। फुटेज में कोई भी बदमाश घर आता व जाता दिखाई नहीं दिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो अनवरी ने बताया कि बेटा अब्दुल वाहिद सट्टे में रकम हार चुका है। उधर, एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि आरोपी अब्दुल वाहिद को मुजफ्फनरनगर स्थित उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी मां और पिता को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

17 लाख की नकदी और 15 लाख के जेवर हुए गायब

इसरार अहमद ने बताया कि करीब एक माह पहले अनवरी ने सेफ में देखा कि साढ़े 17 लाख की नगदी और 15 लाख कीमत के आभूषण गायब है। अनवरी ने खुद इस बात का पता किया। सेफ से छोटा बेटा अब्दुल वाहिद साढ़े 17 लाख की नगदी और आभूषण उठाकर ले गया। उक्त रकम और आभूषण को वह सट्टे में हार गया। अनवरी ने मामले को परिवार के सामने नहीं रखा। उसे डर था कि इसरार अहमद और अन्य बेटे विवाद कर देंगे।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।