कानपुर सेंट्रल पर 6 साल बाद फिर ट्रेनों का लॉकडाउन, इस दिन नहीं चलेगी एक भी ट्रेन

प्रमुख संवाददाता, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 6 साल बाद एक बार फिर 21 जून को नो ट्रेन डे होगा। 24 घंटे तक यहां से एक भी ट्रेन नहीं चलेगी। इससे पहले कोरोना काल में सेंट्रल से एक भी ट्रेन नहीं चली थी। डिप्टी सीटीएम के मुताबिक सेंट्रल स्टेशन की ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों से डायवर्ट करके चलाया जाएगा।

After six years Kanpur Central Station will not run a single train for 24 hours on June 21st

UP News: यूपी के कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर छह साल बाद एक बार फिर 21 जून को नो ट्रेन डे होगा। सुबह 6 या 8 बजे से 24 घंटे तक यहां से एक भी ट्रेन नहीं चलेगी। इससे पहले कोरोना काल में लॉकडाउन की वजह से 22 मार्च-2020 से 11 मई-2020 तक सेंट्रल से एक भी ट्रेन नहीं चली थी। इस बार इंटरलॉकिंग के काम की वजह से ऐसा होने जा रहा है। 11 जून से 20 जून तक प्री और नान इंटरलॉकिंग का काम होना है। इसके बाद 21 जून को मुख्य इंटरलॉकिंग का काम होगा। डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल ने बताया कि इसी वजह से सेंट्रल स्टेशन की ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों से डायवर्ट करके चलाया जाएगा।

सेंट्रल स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने के बाद ट्रेनों का संचालन इलेक्ट्रिक सिस्टम के बजाय कंप्यूटराइज्ड होने लगेगा। इसका फायदा यह होगा कि सिग्नल फेल होने या इलेक्ट्रिक सिस्टम से होने वाली मानवीय भूल के मामले न के बराबर होंगे। इससे ट्रेनों का संचालन सुरक्षित हो जाएगा। ट्रेन संचालन एक दिन के लिए बंद होने पर रेलवे ने डायवर्जन, निरस्त, आंशिक निरस्त की रूपरेखा पूरी तरह से तैयार कर ली है ताकि यात्रियों को दिक्कत न हो। यह अलग बात है कि सेंट्रल के बजाय यात्रियों को गोविंदपुरी जाना होगा। रेलवे ने गोविंदपुरी स्टेशन पर 21 जून को पेयजल से लेकर खानपान के अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। सर्विस रोड और पोर्टिको लेन में यात्री न फंसें, इसके लिए आरपीएफ, जीआरपी को सतर्क किया गया है।

जीएम कल सेंट्रल आकर तैयारियों पर करेंगे मंथन

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह बुधवार को कानपुर आएंगे। सेंट्रल स्टेशन पर प्रस्तावित नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की तैयारियों का जायजा लेंगे। साथ ही ट्रेनों के डायवर्जन पर मातहतों से विचार-विमर्श करेंगे।

29 से पांच ट्रेनें निरस्त, 22 ट्रेनें गोरखपुर से नहीं चलेंगी

उधर, गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 एवं 8 पर पैदल उपरिगामी पुल के निर्माण के चलते कुछ ट्रेनें निरस्त तो कुछ शार्ट टर्मिनेट की गई हैं। ये जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है। गोरखपुर से 4 जून को चलने वाली 05057 गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल निरस्त रहेगी। इसके अलावा दिल्ली से 5 जून, 2026 को चलने वाली 05058 दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल, 29 मई और 5 जून को चलने वाली 05053 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल, बान्द्रा टर्मिनस से 30 मई और 6 जून को चलने वाली 05054 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल और गोरखपुर से 29 मई से 7 जून तक चलने वाली 55031/55032 गोरखपुर-गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर निरस्त रहेगी।

इन ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन

आसनसोल से 29 मई एवं 5 जून को चलने वाली 13507 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी भोर में 03.50 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन भटनी-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।

गोरखपुर से 30 मई और 6 जून, को चलने वाली 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी से 22.13 बजे चलाई जायेगी। यह ट्रेन गोरखपुर-भटनी के बीच निरस्त रहे।गीलोकमान्य तिलक टर्मिनस से 03 जून को चलने वाली 11081 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी 3.10 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन भटनी-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।

गोरखपुर से 5 जून को चलने वाली 11082 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी से दोपहर 3.42 बजे चलाई जाएगी। बनारस से 29 मई से 07 जून तक चलने वाली 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट पर 10.50 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsकानपुर सेंट्रल पर 6 साल बाद फिर ट्रेनों का लॉकडाउन, इस दिन नहीं चलेगी ट्रेन