Hindi NewsUP NewsAfter murdering young woman, killers set body on fire to conceal her identity; a sensational murder in baghpat
युवती की हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव में लगा दी आग, यूपी में सनसनीखेज मर्डर

युवती की हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव में लगा दी आग, यूपी में सनसनीखेज मर्डर

संक्षेप:

यूपी के बागपत में युवती का सनसनीखेज मर्डर सामने आया है। युवती की हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव में आग लगा दी। बाग में अधजला शव मिला है। अबतक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

Jan 22, 2026 05:17 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के बागपत में दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे के समीप ग्राम बाघू में एक युवती की कथित तौर पर हत्या कर उसका शव खेत में रखे बिटौड़े (उपले रखने की जगह) में जलाने का मामला बृहस्पतिवार को प्रकाश में आया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अधजला शव बृहस्पतिवार सुबह खेत में मिला लेकिन अबतक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात एक खेत में बिटौड़ा जलने की सूचना डायल-112 (पुलिस आपात संपर्क सेवा)पर मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच की, लेकिन उस समय यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बिटौड़े में किसी का शव जलाया जा रहा है एवं पुलिस कर्मी मौके से लौट आए।

उसने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे खेत पहुंचे लोगों ने बिटौड़े में अधजला शव देखा। शव के पास एक सैंडल मिली, जबकि कुछ दूरी पर सड़क किनारे सौंदर्य प्रसाधन का सामान पड़ा मिला। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। भारतीय किसान यूनियन(भानु) के जिला प्रभारी जगत गुर्जर ने बताया कि रात करीब एक बजे गांव के युवक रोहित ने फोन कर बिटौड़ा जलने की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी अंशु जैन और कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव पर पेट्रोल छिड़ककर बिटौड़े में जलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि घटना के शीघ्र खुलासे के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;