Hindi NewsUP NewsAfter Kheri health female BLO deteriorated Moradabad putting teacher on ventilator due to brain hemorrhage
खीरी के बाद मुरादाबाद में महिला बीएलओ की बिगड़ी तबीयत, ब्रेन हैमरेज के चलते वेंटीलेटर पर पहुंची शिक्षिका

खीरी के बाद मुरादाबाद में महिला बीएलओ की बिगड़ी तबीयत, ब्रेन हैमरेज के चलते वेंटीलेटर पर पहुंची शिक्षिका

संक्षेप:

एसआईआर के काम में लगे बीएलओ की मौत और उनके तबीयत बिगड़ने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक दिन पहले लखीमपुर खीरी में एक बीएलओ को हार्ट अटैक पड़ था।

Dec 01, 2025 08:47 pm ISTDinesh Rathour मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता
share Share
Follow Us on

यूपी में एसआईआर के काम में लगे बीएलओ की मौत और उनके तबीयत बिगड़ने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक दिन पहले लखीमपुर खीरी में एक बीएलओ को हार्ट अटैक पड़ था। अब मुरादाबाद में एसआईआर काम में लगी महिला बीएलओ आभा सोलोमन को अचानक ब्रेन हैमरेज हो गया, जिसके बाद से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। एशियन विवेकानंद अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें वेंटीलेटर पर रखा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सिविल लाइंस क्षेत्र में पारकर इंटर कॉलेज के पास रहने वाली 58 वर्षीय आभा सोलोमन पाकबड़ा के ईदगाह स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। इन दिनों वे बीएलओ के रूप में एसआईआर कार्य में लगातार व्यस्त थीं। परिजन बताते हैं कि रविवार दोपहर उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। रविवार को परिवार के अन्य सदस्य चर्च गए थे, लेकिन आभा ने एसआईआर के लंबित काम का हवाला देकर चर्च जाने से मना कर दिया था। दोपहर करीब दो बजे परिवार लौटा तो वे कमरे में ही अचेत अवस्था में मिलीं। दवा देने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत विवेकानंद अस्पताल ले गए, जहां ब्रेन हैमरेज की पुष्टि के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। देर रात उनकी हालत और नाज़ुक होने पर वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया।

आभा के पति मैकडानल्ड और बेटा शहलोम, जो पानीपत में रहते हैं, सूचना मिलते ही रात में मुरादाबाद पहुंच गए। बेटे शहलोम ने बताया कि मां को पहले से बीपी की समस्या रहती थी। मामले की जानकारी पर सोमवार सुबह सीएमओ कुलदीप सिंह, एसडीएम, एडी बेसिक बुद्धप्रिय सिंह और बीएसए विमलेश कुमार अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से पूरी स्थिति की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने बताया कि आभा मेनिन्जाइटिस से भी ग्रसित पाई गई हैं। अस्पताल में उनका इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं।

ये भी पढ़ें:यूपी में एक और बीएलओ की तबीयत खराब, SIR के काम में लगे शिक्षक को पड़ा हार्टअटैक
ये भी पढ़ें:मैं जीना तो चाहता हूं पर क्या करूं…बीएलओ ने सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |