वाराणसी में नाव पर बिरयानी के बाद बीयर पार्टी, डीजे लगाकर किया डांस, अब ऐक्शन लेगी पुलिस
वाराणसी में नाव पर बिरयानी पार्टी के बाद अब बीयर पार्टी का वीडियो वायरल हो गया। एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें गंगा में कई सारी नाव दिख रही हैं। वीडियो को लेकर पुलिस ने संज्ञान लिया है।

Varanasi News: वाराणसी में नाव पर बिरयानी पार्टी के बाद अब बीयर पार्टी का वीडियो वायरल हो गया। एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें गंगा में कई सारी नाव दिख रही हैं। एक नाव पर लोगों ने डीजे भी लगा रखा है, जिस पर गाने पर बजाए जा रहे हैं। इसके अलावा नाव पर बैठकर कुछ लोग बीयर पार्टी भी करते नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो कब का और कहां का है इसको लेकर हिंदुस्तान पुष्टि नहीं करता है। वहीं पुलिस ने भी वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।
सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। चिह्नित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि पिछले रविवार को अष्टमी के दिन हर वर्ष की भांति नाविकों द्वारा अदलपुरा स्थित शीतला धाम में बधावा ले जाया जाता है। नाविक समाज के लोग धूमधाम से नाव और बज़रे पर सवार होकर जाते हैं। वीडियो भी इसी दौरान का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। माँ गंगा निषादराज सेवा न्यास की ओर से कहा गया है कि यह मामला निंदनीय है। माझी समाज इस कृत्य के विरुद्ध है।
पिछले महीने नाव पर इफ्तार पार्टी का वीडियो हुआ था वायरल
पिछले महीने वाराणसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में कुछ लोग गंगा में नाव पर बैठकर इफ्तार पार्टी कर रहे थे। लोगों ने बिरयानी खाकर उसकी बोटियां गंगा में डाली थीं। ये मामला काफी सुर्खियों में रहा था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भी भेज चुकी है।
गंगा में नाव पर बैठकर शराब पीने का वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार
इसी तरह का मामला बदायूं से भी सामने आया है। उसहैत थाना क्षेत्र के भुंडी गंगा घाट का है। यहां भुंडी गांव के रहने वाले सलीम पुत्र सत्तार और नवी रसूल पुत्र अली शेर ने गंगा नदी में नाव पर बैठकर शराब पीने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो में एक नाबालिग भी उनके साथ दिख रहा है, जो कह रहा है कि वह उनकी पत्नियों से शिकायत करेगा। इस पर सलीम और नवी रसूल उससे पहले कुछ खाने को कहते हैं, और जब वह नहीं मानता है तो उसके हाथ में भी शराब का गिलास दे देते हैं। हालांकि पुलिस अभी यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि दोनों लोग बच्चे के साथ वास्तव में शराब पी रहे थे या सिर्फ सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे थे।
वीडियो में नाव पर शराब का पैकेट, नमकीन और खाने के लिए खीरा भी रखा हुआ दिखाई दे रहा है। मामले में थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद सलीम और नवी रसूल को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों लोग शराब का सेवन कर रहे थे या केवल सोशल मीडिया के लिए वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे।
लेखक के बारे में
Dinesh Rathourदिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट
पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर
यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका
(डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर
आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और
डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल
वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब
एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो
उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने
करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में
प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी
है।


