Hindi NewsUP NewsAfter being released from jail youth took out a convoy of cars and created ruckus in front of police
जेल से छूटते ही युवकों की दबंगई! सड़क पर निकाला कारों का काफिला, पुलिस के सामने की हुड़दंग

जेल से छूटते ही युवकों की दबंगई! सड़क पर निकाला कारों का काफिला, पुलिस के सामने की हुड़दंग

संक्षेप:

मुरादाबाद में बीते चार दिन में चार विवाहित महिलाएं अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गईं। ताजा मामले मझोला और मूंढापांडे थाना क्षेत्र से सामने आए हैं, जहां पतियों ने पुलिस में तहरीर देकर अपने पत्नियों को भगाने वाले प्रेमियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Jan 19, 2026 01:28 pm ISTPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share Share
Follow Us on

यूपी के मेरठ में जेल से रिहाई के बाद कातिलाना हमले के आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर सड़क पर हुड़दंग मचाया। विवि गेट पर कारों का काफिला रोककर खुलेआम बीयर पी और हंगामा किया। पुलिस के सामने हूटर-सायरन बजाते हुए कारों का काफिला लेकर यहां से आगे बढ़ गए और इलाके की गलियों में भी हंगामा मचाया। अधिकारियों ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परीक्षितगढ़ के पसवाड़ा गांव निवासी तरुण मलिक एनएएस कॉलेज का छात्र था। तरुण 2023 में सोमदत्त सिटी के पास फ्लैट में रह रहा था। एक अक्तूबर 2023 को तरुण के फ्लैट पर रितिक जाटव, मीनू कौशिक, अन्नू और दो अज्ञात ने हमला किया। आरोपियों ने तरुण पर फायरिंग की। तरुण की तहरीर पर मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसमें बलवे, धमकी और कातिलाना हमले की धाराएं लगाई गईं।

आरोपी रितिक का रिश्तेदार थाने का मुखबिर है, इसलिए पिछले साल तक गिरफ्तारी नहीं हुई। नवंबर 2025 में रितिक ने सरेंडर किया था। शनिवार को रितिक को जमानत मिल गई और वह जेल से रिहा हो गया। शाम को कारों का काफिला लेकर रितिक को लेने उसके साथी जेल पहुंचे। यहां से हुड़दंग मचाते हुए छोटू राम कॉलेज के गेट तक आए और इसके बाद यूनिवर्सिटी गेट पर कारों का काफिला रोका। यहां हुड़दंग मचाया और खुलेआम बीयर पी। यहां से कारों का काफिला शेरगढ़ी और अन्य जगहों पर घुमाया गया। घटना के समय की तीन वीडियो वायरल हुई हैं।

ये भी पढ़ें:बेवफाई की यही सजा; पत्नी को मार कर थाने पहुंचे पति का कबूलनामा

पुलिस क्यों रही खामोश?

वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी भी दिख रहे हैं। सवाल है कि पुलिस ने मौके पर ही आरोपियों को क्यों नहीं पकड़ा और वाहनों को सीज क्यों नहीं किया। घटना के समय कुछ राहगीर और स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाली है। वहीं, इस मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच कराई जा रही है। इसी आधार पर मुकदमा और चालान की कार्रवाई कराई जाएगी।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |