Hindi NewsUP Newsafter ayodhya sitapur accident in gonda 3 killed in collision between roadways bus and car
हादसों का दिन: अयोध्या-सीतापुर के बाद गोंडा में हादसा, रोडवेज बस और कार की भिड़ंत में 3 मरे

हादसों का दिन: अयोध्या-सीतापुर के बाद गोंडा में हादसा, रोडवेज बस और कार की भिड़ंत में 3 मरे

संक्षेप:

प्रदेश के कई शहरों से शनिवार की रात और रविवार की सुबह हादसे की खबरें आईं। अयोध्या में एक कार एक्सीडेंट में दो छात्रों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीतापुर में खेत से घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार PRV ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Dec 07, 2025 12:42 pm ISTAjay Singh संवाददाता, गोंडा/अयोध्या/सीतापुर/ रायबरेली/अमेठी
share Share
Follow Us on

Accidents in Uttar Pradesh: यूपी के कई शहरों से शनिवार की रात और रविवार की सुबह हादसे की खबरें आईं। अयोध्या में शनिवार की देर रात एक कार एक्सीडेंट में दो छात्रों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि सीतापुर में खेत से घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार पीआरवी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के मुलिहामऊ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गोंडा-अयोध्या मार्ग पर अनभुला सहजानी चौकी के पास रविवार की सुबह उत्तराखंड परिवहन निगम की रुद्रपुर डिपो की बस और एक कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, इस घटना में तीन मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घायलों को मेडिकल कालेज गोंडा भेजा गया है। वहीं मृत लोगों के शव को मेडिकल कॉलेज की मर्चरी में रखवाया गया है। मृतकों की पहचान कराई जा रही है। बताया जाता है कि बस अयोध्या से गोण्डा की तरफ तेज गति से जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज बिंदेशवरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज गोंडा भेजा गया है।

कार एक्सीडेंट में दो छात्रों की दर्दनाक मौत

अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात हुए एक कार एक्सीडेंट में दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। दोनों मृतक अपने पिता के इकलौते पुत्र थे। मृतकों की पहचान फागुन विरमानी (उम्र 17 वर्ष) पुत्र रितेश विरमानी और अक्षय सिंह (उम्र 15 वर्ष) पुत्र राकेश सिंह के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में हर्ष नारायण अग्रहरि (उम्र 18 वर्ष) पुत्र उदय नारायण गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि सराफा कारोबारी का पुत्र फागुन और उसका दोस्त अक्षय देर रात कार चलाना सीख रहे थे। इसी दौरान कैट थाना क्षेत्र में उनकी कार कंपनी गार्डन के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में कार के आगे का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक अक्षय कैंब्रियन स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था, जबकि फागुन अन्य स्कूल में पढ़ता था। जिला अस्पताल के डाक्टर आशुतोष प्रताप सिंह ने बताया कि रात लगभग ढाई बजे तीनों को अस्पताल लाया गया। जिसमें दो की मौत हो चुकी थी।

तेज रफ्तार आर्टिका ट्रैक पर फंसी, एक घंटे रुका ट्रेन संचालन

अमेठी–प्रतापगढ़ रेलखंड पर थाना संग्रामपुर क्षेत्र स्थित सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार आर्टिका कार रेलवे ट्रैक पर फंस गई। बताया जा रहा है कि कार अमेठी से प्रतापगढ़ की ओर जा रही थी। क्रॉसिंग से पहले बने रोड-ब्रेकर पर उछलते हुए कार सीधे ट्रैक पर चढ़ गई और अटक गई। घटना के तुरंत बाद कार में सवार सभी लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना रेलवे विभाग को दी। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल तथा रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कार को ट्रैक से हटाया। ट्रैक पर कार फंसने के कारण लगभग एक घंटे तक इस रूट पर सभी ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। रेलवे सुरक्षा बल ने स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रैक को सुरक्षित घोषित किया और आर्टिका कार को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में क्रॉसिंग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रेलवे विभाग मामले की जांच कर रहा है।

ये भी पढ़ें:यूपी में माहौल बिगाड़ने की साजिश, बाबा साहब की प्रतिमा की उंगली तोड़ी
ये भी पढ़ें:बाबरी ढांचा विध्वंस की बरसी पर हाई अलर्ट, अयोध्या, मथुरा, संभल में कड़ी निगरानी
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |