Hindi NewsUP NewsAfter a quarrel with wife husband left house with two children bodies of all three were found in field some time later
पत्नी से झगड़ाकर दो बच्चों के साथ घर से निकला पति, कुछ देर बाद खेत में मिला तीनों का शव

पत्नी से झगड़ाकर दो बच्चों के साथ घर से निकला पति, कुछ देर बाद खेत में मिला तीनों का शव

संक्षेप:

यूपी के बिजनौर में दिल दहलाने वाली घटना हुई है। पत्नी से झगड़ाकर दो बच्चों को लेकर पति बाल कटाने चला गया। कुछ देर बाद खेत में तीनों का शव मिलने से हड़कंप मच गया। माना जा रहा है कि झगड़े से आक्रोशित होकर उसने बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी खा लिया है।

Dec 06, 2025 10:55 pm ISTYogesh Yadav बिजनौर/चांदपुर/हीमपुर दीपा, (हिटी)।
share Share
Follow Us on

यूपी के बिजनौर में हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर खादर में सनसनीखेज घटना हुई है। शनिवार शाम पत्नी से कहासुनी के बाद घर से निकले पति की लाश उसके दोनों बच्चों के साथ खेत में मिली है। पति बच्चों को लेकर बाल कटाने जाने की बात कह कर निकला था। माना जा रहा है कि दोनों बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी खा लिया। इसी से तीनों की मौत हो गई। सूचना पर एएसपी देहात प्रकाश कुमार और सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह ने घटना की जानकारी ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गांव मुबारकपुर खादर निवासी बाबूराम (28 वर्ष) पुत्र रामस्वरूप की ससुराल थाना चांदपुर के गांव अकोंधा में है। तीन दिसंबर को बाबूराम परिवार के साथ ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। इससे नाराज बाबूराम पत्नी रीता और बच्चों 5 वर्षीय बेटे देवांश और 3 वर्षीय बेटी हर्षिका को वहीं छोड़कर घर लौट आया था।

ये भी पढ़ें:देर रात थानेदार के कमरे से भागते महिला सिपाही CCTV में कैद, हत्या का केस दर्ज

शुक्रवार को रीता देवी व बच्चों को बाबूराम का साला जोगेंद्र और साढ़ू दलीप मुबारकपुर खादर छोड़ गए थे। इसके बाद भी बाबूराम और रीता से कहासुनी हो गई थी। बाबूराम शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बच्चों को बाल कटवाने का बहाना बनाकर बाहर ले गया। काफी देर बाद भी घर न लौटने पर तलाश शुरू की तो तीनों खेत में बेहोश मिले। परिजन उन्हें तुरंत चांदपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान बाबूराम, बेटे देवांश और बेटी हर्षिका ने दम तोड़ दिया।

घटना से गांव मुबारकपुर खादर वह चांदपुर के गांव अकोंधा में मातम पसर गया। सूचना पर एएसपी देहात प्रकाश कुमार और सीओ चांदपुर देशदीपक सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी ली। सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह के अनुसार जांच में मामला पारिवारिक तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम को भेजे जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।