यूपी में 46 आईएएस के बाद 27 पीसीएस अफसरों के तबादले, वाराणसी में कई बदलाव

Oct 28, 2025 07:57 pm ISTYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share

यूपी में 46 आईएएस अफसरों के तबादले के बाद 27 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया। आईएएस की लिस्ट जारी होने के कुछ मिनटों बाद ही पीसीएस अफसरों की लिस्ट सामने आ गई। इन तबादलों में वाराणसी के कई अफसर शामिल हैं।

यूपी में 46 आईएएस के बाद 27 पीसीएस अफसरों के तबादले, वाराणसी में कई बदलाव

यूपी की प्रशासनिक मशीनरी में मंगलवार को एक तरह से ओवरहॉलिंग कर दी गई। तीन मंडलायुक्त, दस जिलों के डीएम, कई मुख्य विकास अधिकारी और नगर आयुक्त समेत 46 आईएएस अफसरों को बदलने के बाद 27 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। दोनों तबादलों में वाराणसी के कई अफसर शामिल हैं। वाराणसी में तैनात तीन आईएएस अफसरों की जिम्मेदारी बदली है। मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम फाइनेंस और विकास प्राधिकरण के वीसी बदल दिए गए। इसके साथ ही एएसडीएम, अपर नगर आयुक्त, अपर आयुक्त और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बदले गए हैं।

1.अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बाराबंकी अरुण कुमार सिंह को अपर आयुक्त, मुरादाबाद मंडल, मुरादाबाद बनाया गया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

2.अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बाराबंकी निरंकार सिंह को अपर जिलाधिकारी, बाराबंकी बनाया गया है।

3.अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, गोरखपुर अजय कुमार को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, गोरखपुर बनाया गया है।

4.अपर जिलाधिकारी, जालौन उपमा चतुर्वेदी को अपर जिलाधिकारी, जालौन बनाया गया है।

5.अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बागपत मनोज वर्मा को सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, मुरादाबाद बनाया गया है।

6.अपर जिला मजिस्ट्रेट, मेरठजान दिलीप कुमार श्रीवास्तव को अपर आयुक्त, वाराणसी मण्डल, वाराणसी बनाया गया है।

7.उप जिलाधिकारी, मिर्जापुर अविनाश कुमार को अपर मजिस्ट्रेट, मीरजापुर बनाया गया है।

8.उप जिलाधिकारी, कुशीनगर रवि शंकर कुमार को अपर जिलाधिकारी (भू/अ), अयोध्या बनाया गया है।

9.उप जिलाधिकारी, अयोध्या सरजमी हैदर को अपर आयुक्त, विन्ध्याचल मण्डल, मीरजापुर बनाया गया है।

10.विशेष कार्याधिकारी, राजस्व परिषद, उप्र लखनऊ गोविन्द मौर्य को अपर आयुक्त, वाराणसी मण्डल, वाराणसी बनाया गया है।

11.प्रधान प्रबन्धक, सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ शिवानन्द मिश्र को प्रधान प्रबन्धक, सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ बनाया गया है।

12.उप जिलाधिकारी, वाराणसी अमित कुमार को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी बनाया गया है।

13.अपर जिलाधिकारी (वि/रा), कन्नौज आरके सिंह को सचिव, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण, मथुरा बनाया गया है।

14.अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), कन्नौज देवेन्द्र सिंह को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), कन्नौज बनाया गया है।

15.उप जिलाधिकारी, अयोध्या विपुल धर को सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, सहारनपुर बनाया गया है।

16.श्रीमती श्रद्धा चौधरी, उप जिलाधिकारी वाराणसी को सहायक निदेशक, दुग्ध समिति लिमिटेड, लखनऊ बनाया गया है।

17.उप निदेशक, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण, मथुरा अरविन्द कुमार सिंह को उप निदेशक, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण, मथुरा बनाया गया है।

18.सम्बद्ध राजस्व परिषद, उप्र, लखनऊ सुश्री ज्योति को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), लखनऊ बनाया गया है।

19.प्रधान प्रबन्धक, सहकारी चीनी मिल्स संघ, लखनऊ बृजेश कुमार कौशल को प्रधान प्रबन्धक, सहकारी चीनी मिल्स संघ, लखनऊ बनाया गया है।

20.उप जिलाधिकारी, शाहजहाँपुर रवीन्द्र प्रताप को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), शाहजहाँपुर बनाया गया है।

21.अपर जिलाधिकारी (वि/रा), आंबेडकरनगर जितेन्द्र कुमार को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), आंबेडकरनगर बनाया गया है।

22.अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), हापुड़ सुश्री ज्योतिबाला को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), हापुड़ बनाया गया है।

23.उप जिलाधिकारी, रामपुर आमोद कुमार को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), हापुड़ बनाया गया है।

24.अपर जिलाधिकारी (नगर), अलीगढ़ अमित कुमार भदौरिया को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), अयोध्या बनाया गया है।

25.नगर मजिस्ट्रेट, मुरादाबाद विनय पाण्डेय को नगर मजिस्ट्रेट, मुरादाबाद बनाया गया है।

26. उप जिलाधिकारी, मुरादाबाद श्रीमती संगीता देवी को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुरादाबाद बनाया गया है।

27. अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), फिरोजाबाद अरविन्द कुमार द्विवेदी को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), फिरोजाबाद बनाया गया है।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।