आधुनिक सुविधाओं से लैस यूपी के इन 103 सरकारी स्कूलों में एडमिशन का मौका, शुरू हो रही प्रक्रिया

Jan 19, 2026 07:32 pm ISTAjay Singh संवाददाता, लखनऊ
share

प्रदेश भर में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं के लिए कक्षा 6 से 12 तक आवासीय सुविधा से युक्त 103 सर्वाेदय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इन स्कूलों में गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ श्रम्म् और छम्म्ज् जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस यूपी के इन 103 सरकारी स्कूलों में एडमिशन का मौका, शुरू हो रही प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित 103 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी। इसके तहत कक्षा 6, 7, 8 और 9 की खाली सीटों पर अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। ये विद्यालय जेईई-नीट कोचिंग सहित कई आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 20 फरवरी 2026 तक https://ats.upsdc.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। समाज कल्याण निदेशक श्री संजीव सिंह ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

15 मार्च को आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा

कक्षा 6 से 9 तक की प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 10 मार्च को जारी किए जाएंगे। वहीं प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 मार्च को किया जाएगा, जबकि परीक्षा परीणाम 23 मार्च को घोषित किया जाएगा। इसी के साथ प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

JEE-NEET कोचिंग सहित आधुनिक सुविधाओं से लैस

उपनिदेशक श्री जे राम ने बताया कि सर्वोदय विद्यालयों से निकलने वाले विद्यार्थी आज शिक्षा, खेल और विभिन्न प्रतिस्पर्धी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। गौरतलब है कि प्रदेश भर में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं के लिए कक्षा 6 से 12 तक आवासीय सुविधा से युक्त 103 सर्वाेदय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ श्रम्म् और छम्म्ज् जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। इसके अलावा विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशालाएं, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां और व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

ये होंगे प्रवेश के लिए पात्र

प्रवेश के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जो उत्तर प्रदेश के निवासी हों और जिनके परिवार की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्रों में 46,080 रुपये और शहरी क्षेत्रों में 56,460 रुपये से अधिक न हो। प्रवेश प्रक्रिया में 60 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, 25 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग और 15 प्रतिशत सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होंगी।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |