यूपी में दिवाली से छठ तक चलेंगी अतिरिक्त बसें, रोडवेज ड्राइवर-कंडक्टर को रोज मिलेगी प्रोत्साहन राशि
यूपी में त्योहारों के मौके पर लोगों को राहत देने के लिए योगी सरकार ने कमर कस ली है। दिवाली से छठ तक परिवहन विभाग अतिरिक्त बसें चलाएगा। बस ड्राइवर-कंडक्टर और अधिकारियों को प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि मिलेगी। रोजाना 400 से 450 रुपये तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

यूपी की योगी सरकार त्योहार के मौके पर लोगों की राह आसान करने जा रही है। दीपावली से लेकर छठ तक प्रदेश में परिवहन निगम अतिरिक्त बसें चलाएगा। किसी भी यात्री को कठिनाई न हो इसके लिए ड्राइवर, कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 18 से लेकर 30 अक्तूबर तक की अवधि प्रोत्साहन अवधि होगी जिसमें बस चलाने पर 400 से लेकर 450 रुपये तक प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं कर्मियों व अधिकारियों को भी अलग-अलग अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर कर्मियों को इस अवधि में अवकाश नहीं मिलेगा।
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि दीपावली से लेकर छठ पर्व तक प्रदेश में बसों की किसी भी कीमत पर कमी न हो। दीपावली के अलावा छठ पर्व पर पूर्वांचल के जिलों में बड़ी संख्या में लोग दूसरे राज्यों से त्योहार मनाने आते हैं। ऐसे में उन्हें कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि लखनऊ व कानपुर में भी इस अवधि में अतिरिक्त बसें चलाएं। अगर दिल्ली, गाजियाबाद और पश्चिमी क्षेत्रों के लिए प्रारंभिक प्वाइंट से 60 प्रतिशत से अधिक यात्रियों का लोड है तो पूर्वी क्षेत्रों से भी अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाए। वहीं भैया दूज पर स्थानीय व निकट के जनपदों में अधिक आवागम होता है। जिसके कारण बसों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
प्रबंध निदेशक परिवहन के अनुसार चालकों, परिचालकों व कर्मियों को जो न्यूनतम 12 दिनों में उपस्थित होकर निर्धारित औसत किलोमीटर का संचालन करेंगे तो 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से उन्हें 4800 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्हें प्रोत्साहन अवधि में प्रतिदिन 300 किलोमीटर बसें चलानी होंगी जो पूरे 13 दिनों तक उपस्थित रहकर ड्यूटी करेंगे और मानक के अनुसार बस चलाएंगे तो उन्हें प्रतिदिन 450 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह कुल 5850 रुपये होगी। निर्धारित मानक से अधिक बस चलाने पर प्रति किलोमीटर 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा।
वहीं 13 दिनों तक लगातार ड्यूटी करने वाले डिपो कार्यशाला एवं क्षेत्रीय कार्यशाला के कर्मियों व आउटसोर्सिंग कर्मियों को एकमुश्त 2500 रुपये व 12 दिन की ड्यूटी करने पर 2100 रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे। सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को 10 हजार व सेवा प्रबंधकों को पांच हजार रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्रीय कर्मचारियों व उपाधिकारियों को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक 50 रुपये प्रति निगम एवं अनुबंधित बस के आधार पर धनराशि देंगे।
यहां चलेंगी अतिरिक्त बसें
दिल्ली से लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, कानपुर के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन परिवहन निगम करेगा। वहीं गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़ एवं इटावा क्षेत्रों में अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
122 पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन
लखनऊ। रेलवे प्रशासन पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से देश के महानगरों एवं प्रमुख नगरों के लिये 80 पूजा विशेष ट्रेनें 1,208 फेरों में चलवा रहा है। इसके अतिरिक्त 42 पूजा विशेष ट्रेनें पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से होकर देश के प्रमुख नगरों के लिये 1,276 फेरों में चलाई जा रही हैं। इस प्रकार, पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से/होकर 122 पूजा विशेष ट्रेनें 2,484 फेरों में चलाई जा रही हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार गोरखपुर से देश के प्रमख नगरों कोलकाता (सियालदह-30 फेरे), आसनसोल (14 फेरे), धनबाद (22 फेरे), मुम्बई (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-132 फेरे व पुणे-130 फेरे), नई दिल्ली (20 फेरे), डिब्रूगढ़ (14 फेरे), गुवाहाटी (18 फेरे), जोधपुर (18 फेरे), रांची (06 फेरे) एवं वडोदरा (20 फेरे) आदि स्टेशनों के लिये पूजा विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
इसके अतिरिक्त गोमती नगर से मुम्बई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस-12 फेरे), जयपुर (खातीपुरा-14 फेरे), हैदराबाद (महबूबनगर-12 फेरे), न्यू जलपाईगुड़ी (12 फेरे) एवं सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु (36 फेरे), बढ़नी से अमृतसर (20 फेरे) एवं मुम्बई (बान्द्रा टर्मिनस-34 फेरे); बनारस से कोलकाता (14 फेरे) एवं मुम्बई सेन्ट्रल (16 फेरे); छपरा से सूरत (उधना-20 फेरे), अमृतसर (20 फेरे) एवं जालना (28 फेरे); मऊ से अम्बाला कैंट (18 फेरे), कोलकाता (16 फेरे), सूरत (12 फेरे), मुम्बई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस-40 फेरे), जोधपुर (20 फेरे) एवं वडोदरा (18 फेरे), थावे से पटना (122 फेरे), गाजीपुर सिटी से मुम्बई (पुणे-38 फेरे), बलिया से पटना (पाटलिपुत्र-122 फेरे) एवं सूरत (उधना-20 फेरे), लालकुआं से राजकोट (12 फेरे), कोलकाता (20 फेरे), वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी (14 फेरे) एवं प्रयागराज जं. (16 फेरे) तथा काठगोदाम से मुम्बई सेन्ट्रल (18 फेरे) इत्यादि स्टेशनों के मध्य पूजा विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी प्रकार, इस रेलवे के अन्य स्टेशनों से होकर देश के प्रमुख नगरों के लिये 42 पूजा विशेष ट्रेनें 1,276 फेरों में संचालित हो रही हैं। इन ट्रेनों के संचलन से मार्गवर्ती स्टेशनों के यात्रियों को जाने/आने में काफी सुविधा हो रही है।
बढ़नी-आसनसोल और छपरा-अमृतसर के बीच ट्रेन शीघ्र
लखनऊ। रेलवे प्रशासन दीपावाली एवं छठ त्योहार पर यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए 05056/05055 बढ़नी-आसनसोल-बढ़नी साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर बढ़नी से 17 अक्तूबर से 07 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा आसनसोल से 18 अक्तूबर से 08 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को 04 फेरों के लिए करेगा।
05056 बढ़नी-आसनसोल साप्ताहिक आरक्षित पूजा विशेष गाड़ी 17 अक्तूबर से 07 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को बढ़नी से 16.00 बजे प्रस्थान कर सिद्धार्थनगर से 16.47 बजे, आनन्दनगर से 17.27 बजे, गोरखपुर से 18.35 बजे, कप्तानगंज से 19.25 बजे, रामकोला से 19.52 बजे, पडरौना से 20.12 बजे, तमकुही रोड से 20.42 बजे, थावे से 21.40 बजे, गोपालगंज से 22.00 बजे, रतनसराय से 22.22 बजे, दिघवा दुबौली से 22.50 बजे, मसरख से 23.15 बजे, मढ़ौरा से 23.37 बजे, दूसरे दिन खैरा से 00.07 बजे, सोनपुर से 01.30 बजे, हाजीपुर से 01.45 बजे, शाहपुर पटोरी से 02.32 बजे, बरौनी से 03.50 बजे, किऊल से 05.27 बजे, झाझा से 06.35 बजे, जसीडीह से 07.04 बजे, मधुपुर से 07.31 बजे तथा चित्तरंजन से 08.12 बजे छूटकर आसनसोल 09.30 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में, 05055 आसनसोल-बढ़नी साप्ताहिक आरक्षित पूजा विशेष गाड़ी 18 अक्तूबर से 08 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को आसनसोल से 12.30 बजे प्रस्थान कर चित्तरंजन से 12.55 बजे, मधुपुर से 13.50 बजे, जसीडीह से 14.15 बजे, झाझा से 15.35 बजे, किऊल से 16.22 बजे, बरौनी से 17.45 बजे, शाहपुर पटोरी से 18.32 बजे, हाजीपुर से 19.35 बजे, सोनपुर से 19.47 बजे, खैरा से 22.42 बजे, मढ़ौरा से 23.12 बजे, मसरख से 23.36 बजे, दूसरे दिन दिघवा दुबौली से 00.04 बजे, रतनसराय से 00.32 बजे, गोपालगंज से 00.55 बजे, थावे से 01.40 बजे, तमकुही रोड से 02.20 बजे, पडरौना से 02.50 बजे, रामकोला से 03.10 बजे, कप्तानगंज से 03.40 बजे, गोरखपुर से 04.50 बजे, आनन्दनगर से 05.40 बजे तथा सिद्धार्थनगर से 06.20 बजे छूटकर बढ़नी 07.15 बजे पहुँचेगी इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 09, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 09 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
15135/15136 छपरा-अमृतसर-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचलन छपरा से 12 दिसंबर से प्रत्येक शुक्रवार को तथा अमृतसर से 13 दिसंबर से प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा।
15135 छपरा-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस 12 दिसंबर से प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से 10.15 बजे प्रस्थान कर सीवान से 11.18 बजे, थावे से 11.55 बजे, तमकुही रोड से 12.25 बजे, पडरौना से 12.52 बजे, कप्तानगंज से 13.35 बजे, गोरखपुर से 14.40 बजे, खलीलाबाद से 15.16 बजे, बस्ती से 15.41 बजे, गोंडा से 17.15 बजे, बुढ़वल से 18.20 बजे, सीतापुर से 20.40 बजे दूसरे दिन बरेली से 00.52 बजे, मुरादाबाद से 02.50 बजे, सहारनपुर से 07.05 बजे, अम्बाला कैंट से 09.00 बजे, ढंडारी कलां से 10.46 बजे, जालंधर सिटी से 11.55 बजे तथा ब्यास से 12.55 बजे छूटकर अमृतसर 13.50 बजे पहुंचेगी।
15136 अमृतसर-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस 13 दिसंबर से प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से 17.45 बजे प्रस्थान कर ब्यास जं. से 18.17 बजे, जालंधर सिटी से 18.57 बजे, ढंडारी कलां से 20.40 बजे, अम्बाला कैंट से 22.40 बजे, दूसरे दिन सहारनपुर से 02.05 बजे, मुरादाबाद से 05.33 बजे, बरेली से 06.55 बजे, सीतापुर से 11.15 बजे, बुढवल से 12.53 बजे, गोण्डा से 14.20 बजे, बस्ती से 15.50 बजे, खलीलाबाद से 16.42 बजे, गोरखपुर से 18.30 बजे, कप्तानगंज से 19.35 बजे, पडरौना से 20.24 बजे, तमकुही रोड से 21.03 बजे, थावे से 21.45 बजे तथा सीवान से 22.30 बजे छूटकर छपरा 23.55 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 05, जनरेटर सह लगेज यान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. का एक कोच सहित कुल 22 आधुनिक एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।

लेखक के बारे में
Yogesh Yadavयोगेश यादव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर हैं।
और पढ़ें



