Hindi NewsUP NewsActor Jitendra Kumar star under direction young man from Lakhimpur Kheri and actress Pooja Bhatt will also make comeback
इस युवक के निर्देशन में एक्टिंग करेंगे अभिनेता जितेंद्र कुमार, अभिनेत्री पूजा भट्ट भी करेंगी कमबैक

इस युवक के निर्देशन में एक्टिंग करेंगे अभिनेता जितेंद्र कुमार, अभिनेत्री पूजा भट्ट भी करेंगी कमबैक

संक्षेप:

लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी कस्बे के युवा फिल्ममेकर बिलाल हसन अब बड़े पर्दे पर निर्देशन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। उनकी पहली फीचर फिल्म ‘पंचायत’ में वेब सीरीज से मशहूर हुए अभिनेता जितेंद्र कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Nov 13, 2025 04:55 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखीमपुर खीरी
share Share
Follow Us on

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी कस्बे के युवा फिल्ममेकर बिलाल हसन अब बड़े पर्दे पर निर्देशन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। उनकी पहली फीचर फिल्म ‘पंचायत’ में वेब सीरीज से मशहूर हुए अभिनेता जितेंद्र कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म से अनुभवी अभिनेत्री पूजा भट्ट भी कमबैक कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन और स्क्रीनप्ले दोनों की जिम्मेदारी खुद बिलाल संभाल रहे हैं। बिलाल इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म भारतीय समाज के उस पारंपरिक खेल कबूतरबाजी पर आधारित है, जो केवल एक मनोरंजन नहीं बल्कि लखनऊ की पुरानी संस्कृति की पहचान है। फिल्म की शूटिंग लोकेशन तलाशने का काम जारी है। बिलाल का कहना है कि फिल्म की शूटिंग लखनऊ, मध्यप्रदेश और खीरी में होने की योजना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मोहम्मदी कस्बे के निवासी बिलाल ने करीब छह साल पहले फिल्म मेकिंग की शुरुआत की थी। कोविड से पहले उनकी शॉर्ट फिल्म ‘चुपचाप’ ने महिला अपराध के खिलाफ आवाज बुलंद की थी और देशभर में सराहना पाई थी। फिल्म को कई स्कूलों और कॉलेजों में प्रदर्शित किया गया। यही नहीं, ‘चुपचाप’ को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में नामांकन भी मिला था। हालांकि, उस सफलता के बाद भी बिलाल को लंबे समय तक नए प्रोजेक्ट नहीं मिले। वे बताते हैं कि उन्होंने हार नहीं मानी और नई कहानी की तलाश में जुटे रहे। एक दिन पुराने लखनऊ में एक रिश्तेदार के यहां जाने के दौरान उन्होंने बुजुर्गों से कबूतरबाजी के दिलचस्प किस्से सुने। वहीं से उन्हें अपनी अगली फिल्म की कहानी की प्रेरणा मिली।

फिल्म निर्माता ख्याति मदान के सहयोग से बनेगी फिल्म

बिलाल ने बताया कि उन्होंने अपनी कहानी कई निर्माताओं को सुनाई, लेकिन ज्यादातर ने इसे आगे बढ़ाने से मना कर दिया। अंततः फिल्म निर्माता ख्याति मदान को उनकी कहानी पसंद आई और उन्होंने फिल्म बनाने की हामी भर दी। बिलाल के अनुसार, ‘यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। ख्याति मदान के सहयोग से अब मेरी कहानी पर्दे पर उतरने जा रही है।’

फिल्म में एक्टर जितेंद्र की मां की भूमिका निभाएंगी पूजा भट्ट

बिलाल का कहना है कि जितेंद्र जैसे कलाकार का निर्देशन करना उनके लिए गर्व की बात है। वहीं पूजा भट्ट फिल्म में जितेंद्र कुमार की मां की भूमिका में दिखाई देंगी। बिलाल बताते हैं कि पूजा भट्ट न सिर्फ अभिनय कर रही हैं बल्कि निर्देशन के कई हिस्सों में भी सुझाव दे रही हैं। पूजा भट्ट के अनुभव से फिल्म को नया आयाम मिलेगा। बिलाल का मानना है कि अगर क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मौका मिले, तो छोटे शहरों से भी सिनेमा में बड़ा योगदान संभव है।

ये भी पढ़ें:यूपी में फिर हॉफ एनकाउंटर, पुलिस ने 10 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:दिल्ली ब्लास्ट की जांच में एक और डॉक्टर, हापुड़ से असिस्टेंट प्रोफेसर को उठाया
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |