Hindi NewsUP Newsaction was taken on orders Supreme Court we have no role to play Minister Dharampal Singh says bulldozer action meerut
SC के आदेश पर हुई कार्रवाई, हमारा कोई रोल नहीं, सेंट्रल मार्केट में बुलडोजर ऐक्शन पर बोले मंत्री धर्मपाल

SC के आदेश पर हुई कार्रवाई, हमारा कोई रोल नहीं, सेंट्रल मार्केट में बुलडोजर ऐक्शन पर बोले मंत्री धर्मपाल

संक्षेप:

मेरठ में विकास भवन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जंयती मना रहा है। सरदार पटेल ने भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Sun, 26 Oct 2025 07:23 PMDinesh Rathour मेरठ, प्रमुख संवाददाता
share Share
Follow Us on

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में कॉम्पलेक्स पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, सेंट्रल मार्केट में कॉम्पलेक्स ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई। इसमें हमारा कोई रोल नहीं है। तेजगढ़ी चौराहे पर भाजपा नेता द्वारा व्यापारी से नाक रगड़वाने के प्रकरण में कहा कि न्याय सबको है, तुष्टिकरण किसी को नहीं है। इस मामले में आरोपियों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मामले को जातीय रूप देना गलत है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मेरठ में विकास भवन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जंयती मना रहा है। सरदार पटेल ने भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने 562 रियासतों को भारत संघ में शामिल करने का मुश्किल काम पूरा किया। उनके प्रयास के कारण भारत आज एक मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़ा है। उनका जन्मदिवस 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में सरदार पटेल की 150वीं जंयती के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

तेजगढ़ी चौराहे पर भाजपा नेता द्वारा व्यापारी से नाक रगड़वाने के मामले में प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जिसने गलती की, उस पर कार्रवाई में पुलिस ने कोई समझौता नहीं किया। इस मामले को जातीय रूप देना गलत है। इसमें पार्टी को बीच में मत लाओ। जो लोग पंचायत कर रहे हैं, प्रजातंत्र में उनका अधिकार है। इस मामले में जाति की नहीं बल्कि कानून की बात है।

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि दुनिया में भाजपा सबसे बड़ा राष्ट्रीय राजनीतिक दल है। इस दौरान सांसद अरुण गोविल, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, एमएलसी विजय शिवहरे, एमएलसी अश्वनी त्यागी, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी रहे।

31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक हर विधानसभा में निकाली जाएगी पदयात्रा

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक हर विधानसभा में पदयात्राएं निकाली जाएंगी। राष्ट्रीय पदयात्रा 26 नवंबर से छह दिसंबर तक 152 किमी की करमसद सरदार पटेल के जन्मस्थान से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवढ़िया तक निकाली जाएगी। स्कूल, कालेजों में निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, सरदार पटेल के जीवन पर संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। युवाओं के बीच नशामुक्त भारत शपथ, संस्थानों में स्वदेशी मेलों का आयोजन होगा। योग एवं हेल्थ शिविरों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |