Hindi NewsUP NewsAction taken truck accident four suspended including TSI Home Guard and PRD personnel to face action in bareilly
ट्रक हादसे में बढ़ा ऐक्शन, TSI समेत चार सस्पेंड, होमगार्ड और पीआरडी जवानों पर भी होगी कार्रवाई

ट्रक हादसे में बढ़ा ऐक्शन, TSI समेत चार सस्पेंड, होमगार्ड और पीआरडी जवानों पर भी होगी कार्रवाई

संक्षेप:

बरेली में स्टेडियम रोड पर नो इंट्री में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत होने के मामले में एसएसपी अनुराग आर्य ने कड़ी कार्रवाई की है। टीएसआई समेत चार ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है

Dec 04, 2025 03:12 pm ISTDinesh Rathour बरेली, प्रमुख संवाददाता
share Share
Follow Us on

यूपी के बरेली में स्टेडियम रोड पर नो इंट्री में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत होने के मामले में एसएसपी अनुराग आर्य ने कड़ी कार्रवाई की है। टीएसआई समेत चार ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है और होमगार्ड और पीआरडी के चार जवानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनके विभाग को पत्र लिखा है। एसएसपी अनुराग आर्य ने ट्रैफिक ड्यूटी में लगे आठ कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। इनमें टीएसआई सतनाम सिंह, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, अंजू रानी और कांस्टेबल सौरभ को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा होमगार्ड प्रभू दयाल, रामरतन, पीआरडी जवान मान सिंह और धर्मपाल के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही हेतु जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड और जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी को पत्र लिखा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ये है पूरा मामला

बारादरी के रहने वाले मुकेश अग्रवाल बुधवार को पत्नी सुनीता (62) के साथ स्कूटी से बैंक जा रहे थे। स्टेडियम रोड पर एके आई हास्पिटल के सामने डेलापीर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आकर सुनीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति मुकेश घायल हो गए। मौके पर जुटी भीड़ ने ट्रक चालक को गाड़ी से खींच लिया और पिटाई कर दी। हंगामा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह चालक को बचाया। नो एंट्री में ट्रकों की अवैध आवाजाही से नाराज भीड़ ने पुलिस पर आरोप लगाया। सीओ ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। घंटों की मशक्कत के बाद शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान दो घंटे तक स्टेडियम रोड पर लंबा जाम लगा रहा। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि हादसे में मृत महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। नो इंट्री के समय ट्रक कैसे वहां आया, इसकी जांच कराई जाएगी।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |