Hindi NewsUP NewsAction taken in Hathras fake encounter case in UP; police station in-charge and team in-charge suspended
यूपी में फर्जी एनकाउंटर के मामले में ऐक्शन, थानाध्यक्ष और टीम प्रभारी सस्पेंड

यूपी में फर्जी एनकाउंटर के मामले में ऐक्शन, थानाध्यक्ष और टीम प्रभारी सस्पेंड

संक्षेप: यूपी के हाथरस में फर्जी एनकाउंटर के मामले में ऐक्शन हुआ है। एसपी ने कर्तव्यपालन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष व एंटी थैप्ट टीम प्रभारी के खिलाफ की निलंबन की कार्रवाई की है।

Wed, 15 Oct 2025 02:11 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के हाथरस में फर्जी मुठभेड़ के मामले में थानाध्यक्ष व एंटी थैप्ट टीम प्रभारी को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। 10 अक्टूबर को मुरसान पुलिस द्वारा लूट के प्रयास के आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गया था। आरोपियों के परिजन व अन्य लोगों द्वारा पुलिस की मुठभेड़ पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। एसपी से आरोपियों के परिजन भी मिले। अब एसपी ने कर्तव्यपालन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष व एंटी थैप्ट टीम प्रभारी के खिलाफ की निलंबन की कार्रवाई की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जनपद अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव बढ़ा कलां निवासी ओमवीर उर्फ सोनू और देवा पर मुरसान के खाद व्यापारी के साथ लूट का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुठभेड़ दिखाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में गोली लगने से ओमवीर उर्फ सोनू घायल हो गया था। पुलिस की मुठभेड़ पर सवाल उठने लगे और फिर आरोपियों के परिवार के पक्ष में आसपास के गांवों के लोग आ गए और फिर एक के बाद एक सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेता भी आरोपियों के परिजनों से जाकर उनके घर पर मिले।

ये भी पढ़ें:लखनऊ में दादा मियां की दरगाह पर संत प्रेमानंद के लिए मांगी गई दुआ

उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अब इस मामले में एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा ने तत्कालीन थानाध्यक्ष एसआई ममता व प्रभारी एंटी थैफ्ट टीम निरीक्षक मुकेश कुमार को कर्तव्यपालन में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच सीओ सदर व कोतवाली हाथरस गेट निरीक्षक को दी गई है।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा ने बताया कि बीएनएस बनाम अज्ञात में विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान द्वितीय पक्ष की गिरफ्तारी के प्रकरण में तत्कालीन थानाध्यक्ष एसआई ममता व प्रभारी एंटी थेफ्ट टीम निरीक्षक मुकेश कुमार को कर्तव्यपालन में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस प्रकरण से सम्बन्धित अभियोगों की निष्पक्ष विवेचना के लिए क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट को विवेचना सुपुर्द कर दी गई है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |