Hindi NewsUP Newsaction taken against gang that lured girls into prostitution 3 charged with gangster act
लड़कियों को जाल में फंसा कर देह व्यापार कराने वाले गिरोह पर ऐक्शन, 3 पर लगा गैंगस्टर

लड़कियों को जाल में फंसा कर देह व्यापार कराने वाले गिरोह पर ऐक्शन, 3 पर लगा गैंगस्टर

संक्षेप:

पुलिस के अनुसार, देह व्यापार चलाने वाले गिरोह की वजह से क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल बना हुआ था। गैंग के तीनों आरोपियों के खिलाफ इससे पहले अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में गोरखपुर के चिलुआताल थाना में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

Oct 25, 2025 09:31 am ISTAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के गोरखपुर जिले के चिलुआताल क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के अपराध में लिप्त तीन आरोपितों के खिलाफ शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसमें पुलिस ने एक महिला को भी आरोपित बनाया है। गैंग लीडर और महिला मिलकर यह धंधा चलाते थे जबकि तीसरा युवक दलाल की भूमिका में था। वह लड़कियों की फोटो दिखाकर ग्राहक लेकर आता था। गिरोह ऑनलाइन पेमेंट लेकर इस संगठित अपराध को अंजाम देता था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देश पर चिलुआताल पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंग लीडर बृजेश कुमार साहनी उर्फ विजय, निवासी ग्राम जंगल एकला नं. 2, थाना गुलरिहा और उसके दो साथियों प्रेम साहनी निवासी हरसेवकपुर नं. 2 थाना गुलरिहा तथा बिट्टू उर्फ अनीता, निवासी हरिपुर तुरा बाजार थाना पिपराईच, के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 29-30 अक्टूबर को बारिश के आसार

पुलिस के अनुसार, देह व्यापार चलाने वाले गिरोह के कारण क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल बना हुआ था। गैंग के तीनों आरोपियों के खिलाफ इससे पहले अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में चिलुआताल थाना में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

छिपाने को बनाया था कूटरचित आधार

देह व्यापार का धंधा चलाने के लिए बृजेश और बिट्टू ने मकान मालिक के सामने स्वयं को पति-पत्नी के रूप में प्रदर्शित कर मकान किराये पर लिया था। दोनों ने अपना असली नाम और पता छिपाने के लिए अनीता व विजय के नाम के कूटरचित आधार कार्ड बना रखा था। बृजेश और बिट्टू ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि ग्राहकों से ऑनलाइन पेमेन्ट भी लिया करते थे। कमरे में क्यूआर कोड का कार्ड रखा हुआ था।

ये भी पढ़ें:बेसिक शिक्षकों की हाजिरी के लिए गाइडलाइन जल्द, हाईकोर्ट में 30 को है सुनवाई
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |