Hindi NewsUP NewsAction on subsidy scam in Mukhyamantri Swarojgar Yojana, case against 6 including bank manager in UP Firozabad
यूपी में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में सब्सिडी घोटाले पर ऐक्शन, बैंक मैनेजर समेत 6 के खिलाफ केस

यूपी में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में सब्सिडी घोटाले पर ऐक्शन, बैंक मैनेजर समेत 6 के खिलाफ केस

संक्षेप:

यूपी के फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में सब्सिडी घोटाले पर ऐक्शन हुआ है। यूको बैंक के तत्कालीन मैनेजर समेत छह के खिलाफ थाना उत्तर में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

Thu, 11 Sep 2025 09:28 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में लाखों रुपये के घोटाले में आखिरकार ऐक्शन हो गया है। इस मामले में यूको बैंक के तत्कालीन प्रबंधक समेत छह के खिलाफ थाना उत्तर में बुधवार को मुकदमा दर्ज हो गया। जिला उपायुक्त उद्योग की शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने पूरे मामले में सख्त रुख अपनाया था। मामले की जांच में दोषी पाए जाने पर तहरीर थाने पर सहायक आयुक्त उद्योग ने दी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जनपद में संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 20 लाभार्थियों को दी जाने वाली 71 लाख रुपये की सरकारी सब्सिडी का घोटाला कुछ दिन पहले सामने आया था। उपायुक्त उद्योग संध्या को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने के लिए पत्र जिलाधिकारी रमेश रंजन को लिखा था। एडीएम वित्त एवं राजस्व विशु राजा की अध्यक्षता में जांच कमेटी ने आरोपों को सही पाया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने बेरोजगारों को दी जाने वाली सरकारी सब्सिडी में लाखों का घोटाला करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश उपायुक्त उद्योग को दिए थे।

ये भी पढ़ें:इन्हें बेटियों की शादी में अब मिलेगी एक लाख रुपये की सहायता, योगी सरकार का फैसला

सहायक आयुक्त उद्योग गणेश चंद्र ने थाना उत्तर में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। इस पर रानी वाला कंपाउंड स्थित यूको बैंक के तत्कालीन प्रबंधक प्रवेंद्र कर्दम, तत्कालीन फील्ड आफीसर धीरेंद्र प्रताप सिंह, बैंक के रिकवरी एजेंट सौरभ गुप्ता, रिकवरी एजेंट का साथी दीपांशु तिवारी, सहयोगी राजेश कुमार और एक अन्य आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी उत्तर संजुल पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |