Hindi NewsUP Newsaction in allegedly mixing urine in female student s water bottles four from student s families arrested
छात्राओं की पानी की बोतल में पेशाब मिलाने के मामले में ऐक्शन, शांति भंग में 4 गिरफ्तार

छात्राओं की पानी की बोतल में पेशाब मिलाने के मामले में ऐक्शन, शांति भंग में 4 गिरफ्तार

संक्षेप:

छात्राओं ने आरोप लगाया था कि छात्रों ने उनकी पानी की बोतल में पेशाब मिलाकर उनके बैग में रख दिया। स्कूल में बने बाथरूम की दीवारों पर अश्लील मैसेज भी लिखे गए। छात्राओं ने इस मामले की शिकायत स्कूल प्रबंधन से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद छात्राओं ने मामले की जानकारी अपने परिवार वालों को दी।

Nov 24, 2025 11:18 am ISTAjay Singh संवाददाता, बदायूं
share Share
Follow Us on

यूपी के बदायूं के एक स्कूल में छात्राओं की पानी की बोतल में पेशाब मिलाकर बैग में रखने के आरोप पर ऐक्शन हुआ है। पुलिस ने इस मामले में कुछ छात्रों के परिवारों से 4 लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है। इसके पहले करणी सेना के नगर अध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता की तहरीर पर तीन अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चमेली देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया था कि गैर-समुदाय के छात्रों ने उनकी पानी की बोतल में पेशाब मिलाकर उनके बैग में रख दिया। इसके अलावा स्कूल में बने बाथरूम की दीवारों पर अश्लील मैसेज लिखे गए। छात्राओं ने इस मामले की शिकायत स्कूल प्रबंधन से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद छात्राओं ने मामले की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने भी स्कूल प्रबंधन से बात की, लेकिन उन्हें कहा गया कि बच्चों को समझा देंगे। इसके बाद उन्होंने करणी सेना और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को सूचना दी, जिससे स्कूल में हंगामा मच गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक विनोद कुमार ने भी करणी सेना के नगर अध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शिवसेवक गुप्ता करीब 150 लोगों के साथ स्कूल में घुस आए, स्टाफ से अभद्रता की और कुछ छात्रों के साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं, उन लोगों ने जबरन घंटी बजाकर स्कूल की छुट्टी कर दी। प्रबंधक की ओर से भी तहरीर दी गई है। वहीं शिवसेवक गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उनके परिवार से जुड़े चार लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार किया।

तीन सदस्यीय समिति करेगी प्रकरण की जांच

बदायूं के चमेली देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में समुदाय विशेष के छात्रों द्वारा छात्राओं की बोतल में पेशाब करने के प्रकरण पर डीआईओएस ने संज्ञान लिया है। डीआईओएस ने इस प्रकरण में तीन सदस्यीय समिति से जांच कराने का निर्णय लिया है। समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीआईओएस कार्रवाई करेंगे। वहीं, रविवार को अवकाश के चलते आदेश जारी नहीं हो सका, लेकिन आज कार्यालय खुलने पर आदेश जारी हो जाएगा। डीआईओएस इस प्रकरण में मौखिक आदेश जारी कर चुके हैं। डीआईओएस ने बाबू को समिति गठित कर आदेश जारी करने के कह दिया है।

क्या बोले डीआईओएस

डीआईओएस लालजी यादव ने कहा कि पेशाब प्रकरण की जांच तीन सदस्यीय समिति से करायी जाएगी। समिति में जीआईसी बदायूं के प्रधानाचार्य गुलनवाज आलम, जीजीआईसी बदायूं की प्रधानाचार्य अल्पना कुमार, राजकीय हाईस्कूल खुनक की प्रधानाचार्य नूतन को शामिल किया है। जांच रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:नशे में धुत रिश्तेदार ने दिव्यांग के चेहरे पर किया पेशाब, MP में शर्मनाक घटना
ये भी पढ़ें:स्कूल में घिनौनी हरकत, छात्रों ने छात्राओं की बोतल में भर दी पेशाब
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |