Hindi NewsUP NewsAccused hangs himself hours after raping girl body found near religious place
बच्ची से रेप के कुछ ही घंटे बाद आरोपित ने लगाई फांसी, धार्मिक स्थल के पास मिला शव

बच्ची से रेप के कुछ ही घंटे बाद आरोपित ने लगाई फांसी, धार्मिक स्थल के पास मिला शव

संक्षेप:

हमीरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 10 साल की बच्ची से रेप के आरोपी ने वारदात के कुछ ही घंटे बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।आरोपी का शव एक धार्मिक स्थल पर मिला। 

Dec 07, 2025 02:27 pm ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के हमीरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां 10 साल की बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर से कुछ दूर खेतो में एक धार्मिक स्थल के पास उसका शव मिला। बच्ची के परिजनों ने थाने में तहरीर दी थी। उधर, शव मिलने के बाद पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही फॉरेसिंक टीम घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ये घटना बिवांर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पीड़िता के पड़ोसी के घर भैंस के बच्चा देने पर तेली भोज का कार्यक्रम था। जिसमें महिला अपनी 10 साल की बच्ची के साथ गई थी। उसी कार्यक्रम में अन्य पड़ोसी सतीश उर्फ आलोक प्रजापति भी आया था। शाम साढ़े सात बजे आलोक ने बच्ची को बहाने से अपने घर मां को दूध देने भेजा था। बच्ची की मां अपने घर चली गई थी। काफी देर तक जब बच्ची नहीं आई तो उसकी तलाश की गई। फिर रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और परिजन बच्ची की तलाश में जुट गए। देर रात बच्ची गांव से 2 किमी दूर शिवजगत बाबा बम्बा पुलिया के पास रोते हुए मिली।

ये भी पढ़ें:फेरों से पहले दुल्हन का बदला मूड, दूल्हे को बीमार बताकर शादी से किया इनकार

पूछे जाने पर पीड़िता ने रोते हुए मां से बताया कि आलोक चाचा ने जानवरों वाले बाड़े में ले जाकर उसे नंगा किया और गलत काम किया। चीखने-चिल्लाने पर मुंह दबाकर शिवजगत बाबा स्थान तक ले गए और वही छोड़कर फरार हो गए। यह बात सुन परिजन पुलिस के साथ आरोपी की तलाश में जुट गए। वहीं, रविवार की सुबह आलोक का शव गांव से 2 किमी दूर शिवजगत बाबा स्थान पर पेड़ से लटका मिला। आरोपी ने इस धार्मिक स्थल पर चढ़ने वाली हरे रंग की चादर की पट्टियां जोड़कर फांसी लगाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |