Hindi NewsUP NewsAccident in UP Truck crushes devotees returning from idol immersion two sisters killed half dozen injured
यूपी में हादसा: मूर्ति विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, दो बहनों की मौत, आधा दर्जन घायल

यूपी में हादसा: मूर्ति विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, दो बहनों की मौत, आधा दर्जन घायल

संक्षेप:

सुलतानपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा हो गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के कमनगढ़ गांव स्थित बाईपास पर गुरुवार भोर में श्रद्धालु दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मेला देखकर वापस पैदल लौट रहे थे।

Oct 09, 2025 02:53 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, सुलतानपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के सुलतानपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा हो गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के कमनगढ़ गांव स्थित बाईपास पर गुरुवार भोर में श्रद्धालु दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मेला देखकर वापस पैदल लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल श्रद्धालुओं को कुचल दिया। जिसमें दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

मृतकों की पहचान सगी बहनें सीमा (16) और रीमा (10) पुत्री रामकरन निषाद, निवासी ओदरा थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात करीब 1:30 बजे यह हादसा हुआ। घटना में लगभग 6 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों में रेखा निषाद (18), अंजलि निषाद (10), कुलदीप निषाद (20), अनितमा (10), संजनी निषाद (15) और सावित्री निषाद पत्नी बसंत राम, निवासी माठीया थाना कूरेभार शामिल हैं। रामकरन निषाद के पांच पुत्र हैं, दो बेटियों की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पूरे क्षेत्र में मातम और कोहराम का माहौल। देहात कोतवाल अखंड देव मिश्रा ने बताया कि, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;