Hindi NewsUP NewsAbdullah Azam acquitted in the case of attack on AAP state spokesperson
अब्दुल्ला आजम को मिली बड़ी राहत, आप प्रदेश प्रवक्ता के साथ मारपीट मामले में हुए दोषमुक्त

अब्दुल्ला आजम को मिली बड़ी राहत, आप प्रदेश प्रवक्ता के साथ मारपीट मामले में हुए दोषमुक्त

संक्षेप:

आप प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला के साथ मारपीट के आरोप में सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम और फसाहत अली खां शानू को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में दोष मुक्त कर दिया। यह फैसला शुक्रवार को सुनाया है।

Sep 12, 2025 04:43 pm ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला के साथ मारपीट और गाली-गलौज के आरोप में सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम और आजम खां के तत्कालीन मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू (वर्तमान में भाजपा नेता) को शुक्रवार को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में दोष मुक्त कर दिया। यह फैसला एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आप नेता फैसल लाला ने 15 जुलाई 2019 में गंज कोतवाली में अब्दुल्ला आजम और फसाहत अली खां शानू के खिलाफ मारपीट, धमकाने और अभद्रता के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया था, जिसका ट्रायल एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट शोभित बंसल की कोर्ट में चल रहा था। अभियोजन की ओर से आप नेता फैसल लाला सहित पांच गवाह के बयान दर्ज कराए गए। इस दौरान बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि अभियोजन पक्ष अपने केस साबित करने में विफल रहा है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में दोनों को दोषमुक्त कर दिया। अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता विनोद शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है।

ये भी पढ़ें:आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विश्वविद्यालय समेत 35 पुराने कानून खत्म होंगे

फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाऊंगा: फैसल लाला

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला ने कहा कि मुझे धमकाने और सोशल मीडिया पर मेरे ऊपर अभद्र टिप्पणियां करने के मामले में अब्दुल्ला आज़म को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोष मुक्त किया है। इस मामले में हम अपने लीगल एडवाइज़र के पैनल से सलाह ले रहे हैं। जल्द फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे।

अब्दुल्लाह आजम ने आजम खां से जेल में की मुलाकात

इससे पहले सीतापुर जिला जेल में निरुद्ध सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान से गुरुवार दोपहर बाद उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम ने मुलाकात की। करीब दो घंटे की मुलाकात के बाद बाहर निकले अब्दुल्लाह आजम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा “हमें न्यायालय एवं अल्लाह पर पूरा भरोसा है। जल्दी ही आजम खान के ऊपर लगे सारे इल्जाम बेबुनियाद साबित होंगे।”

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |